Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:04 PM IST

Madhuri Dixit के गाने पर झूम उठे कोरियन स्टूडेंट, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'वाह'

इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में कोरियन स्टूडेंट माधुरी दीक्षित के गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।
Updated:- 2022-07-28, 16:36 IST
image

भारतीय संगीत में कुछ तो अलग है। फिर चाहे बॉलीवुड हो या पॉलीवुड, लोग गानों को बहुत पसंद करते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं भारत के बाहर भी इंडियन गाने खूब वाहवाही लूटते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में कोरियन स्टूडेंट इंडियन गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित को गाने पर कोरियन स्टूडेंट्स ने ऐसा डांस किया कि पूरे सोशल मीडिया पर धूम मच गई। न सिर्फ गाना और डांस इंडियन हैं बल्कि कोरियन स्टूडेंट के कपड़े भी भारतीय नजर आ रहे हैं। आइए आप भी देखिए वायरल हो रहा वीडियो और जानिए इस वीडियो में क्या खास है।

कोरियन स्टूडेंट का धमाकेदार डांस

ये जवानी है दीवानी फिल्म में आया रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित का घाघरा गाना लोगों ने बहुत पसंद किया था। इन दिनों इसी गाने कोरियन स्टूडेंट का डांस वायरल हो रहा है। वीडियो कोरियाई बच्चों का एक ग्रुप स्टेज पर डांस करता नजर आ रहा है। डांस करते वक्त सभी स्टूडेंट एक जैसे नजर आ रहे हैं। लड़कियों ने घाघरा और टॉप पहना हुआ है और लड़के कुर्ते पजामे के ऊपर कोटी पहने दिख रहे हैं। वायरल वीडियो को के ड्रामा बॉय (कोरियन ड्रामा) म के अकाउंट ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। इंडियन लोग इस डांस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः Viral Video: शादी के मंडप पर हुई दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई, जानें फिर क्या हुआ

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

लोग वायरल वीडियो पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि उन फेक्ट ये है कि मेरे जैसे कई लोग इस वायरल वीडियो को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि मैं इस परफॉर्मेंस को पूरा देखना चाहता हूं। ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर प्राउड महसूस कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में "वाओ" और "ग्रेट" जैसे कमेंट कर रहे हैं। 27 सेकंड के इस वीडियो पर 27 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 1.5 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः करवा चौथ पर विवादित बयान देना पड़ गया रत्ना पाठक शाह को भारी, जानें क्या है पूरा मामला

वायरल हो रहा डांस वीडियो साफ दिखाता है कि सिर्फ इंडिया में ही नहीं बाहर का सुना जाता है, विदेश के लोग भी हमारे गानों को सुनते हैं। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Madhuri Dixit/Instagram, k_drama boy/YouTube (Image Grab)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।