Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा, बस लगाएं ये 5 पौधे

गर्मी में AC के बिना घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा और फ्रेश रखने के लिए इनडोर प्लांट्स बेस्‍ट विकल्प हैं। करण बहल ने अरेका पाम, लेडी पाम सहित 5 ऐसे पौधों के बारे में बताया है, जो हवा को शुद्ध करके ठंडक देते हैं।
Updated:- 2026-05-20, 20:18 IST
 5 plants to keep at home for fresh air

गर्मी बढ़ते ही तेज धूप, उमस और बिजली के बढ़ते बिल लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में हर समय AC चलाना न सिर्फ महंगा पड़ता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सही नहीं माना जाता है। अगर आप घर को नेचुरली ठंडा और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो इनडोर प्लांट्स आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।

घर में हरियाली जोड़ने से न सिर्फ वातावरण खूबसूरत लगता है, बल्कि हवा भी ज्यादा ताजा महसूस होती है। आइए ऐसे 5 पौधों के बारे में जानते हैं, जो गर्मियों में आपके घर को ठंडा और फ्रेश फील देने में मदद कर सकते हैं। इनके बारे में हमें असेंटा के फाउंडर और डायरेक्टर, करण बहल बता रहे हैं।

अरेका पाम (Areca Palm)

अरेका पाम सबसे फेमस इनडोर प्लांट्स में से एक माना जाता है। इसे गोल्‍डन केन पाम, बटरफ्लाई पाम और बैंबू पाम के नाम से भी जानते हैं। यह पौधा कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है और घर को ट्रॉपिकल लुक देता है।

Areca Palm for fresh air

यह हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करने और ऑक्सीजन का लेवल बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। सही देखभाल के साथ यह पौधा कई सालों तक घर की खूबसूरती बढ़ा सकता है।

लेडी पाम (Lady Palm)

लेडी पाम को रैपिस पाम (Rhapis Palm) के नाम से भी जानते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत और बहुउपयोगी इनडोर प्‍लांट है, जो किसी भी जगह को तुरंत हरियाली और फ्रेश लुक देने का काम करता है। इसकी गहरे हरे रंग की पंखे जैसी पत्तियां लंबी और पतली डंडियों पर उगती हैं, जो इसे खास ओरिएंटल आकर्षण देती हैं।

इसे इनडोर पॉट में आसानी से लगाया जा सकता है। यह ज्यादा जगह नहीं घेरता और कमरे को नेचुरली फ्रेश लुक देने में मदद कर सकता है।

स्पाइडर लिली (Spider Lily)

स्पाइडर लिली बेहद खूबसूरत और कम देखभाल में बढ़ने वाला फूलदार पौधा है, जो गार्डन और बालकनी की सुंदरता को तुरंत बढ़ा देता है। इसके फूल पीले, हरे और सफेद रंग की अलग-अलग किस्मों में मिलते हैं।

Spider Lily for fresh air

इसे गमले और जमीन दोनों में आसानी से उगाया जा सकता है, इसलिए इसे सबसे आसान फूलों वाला पौधे में से एक माना जाता है।

अल्पिनिया जेरम्बेट (Alpinia Zerumbet)

अल्पिनिया को रेड जिंजर भी कहते है। यह तेजी से बढ़ने वाला एवरग्रीन प्‍लांट है। यह पौधा बेहद बहुउपयोगी माना जाता है, क्योंकि इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह आसानी से उगाया जा सकता है। ट्रॉपिकल और सब-ट्रॉपिकल मौसम में यह बाहर अच्छी तरह बढ़ता है, लेकिन तेज धूप से लेकर हल्की छांव तक सहन करने की क्षमता इसे एक बेहतरीन इनडोर प्लांट भी बनाती है। इसकी हरी पत्तियां घर में फ्रेशनेस और ट्रॉपिकल वाइब जोड़ती हैं।

यह भी पढ़ें- Kitchen Garden: घर की रसोई में लगाएं ये 5 पौधे, रोज काम आती हैं ये चीजें

हेलिकोनिया (Heliconia)

हेलिकोनिया को 'फॉल्स बर्ड ऑफ पैराडाइज' भी कहा जाता है। यह आकर्षक ट्रॉपिकल पौधा है, जो आउटडोर स्पेस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेहद पसंद किया जाता है। कम देखभाल में बढ़ने वाला यह पौधा लगभग 4 से 6 फीट तक ऊंचा हो सकता है। इसकी सीधी डंडियों से झूलते हुए चमकीले फूलों की लड़ियां निकलती हैं, जो कई हफ्तों तक ताजगी बनाए रखती हैं।

Heliconia for fresh air
अगर इसे गर्म वातावरण में रखा जाए और जरूरत से ज्यादा खाद न दी जाए, तो इसे उगाना काफी आसान होता है। हेलिकोनिया गार्डन और बड़े गमलों दोनों में शानदार दिखाई देता है और किसी भी जगह में तुरंत रंग और ट्रॉपिकल फील जोड़ देता है। गर्मियों में यह घर के आसपास हरियाली और रंग दोनों बढ़ाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में लगा लें ये 5 पौधे, ठंडा रहेगा आपका घर

इन पौधों को अपने घर में लगाकर आप अपने मौजूदा घर में भी नेचुरल ठंडक, हरियाली और फ्रेश माहौल का एहसास ला सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।