अंडा-प्याज नहीं... छिपकली भगाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, दरवाजे-खिड़की से ही भाग जाएंगी

घर में इधर-उधर घूमती छिपकलियां अच्छी नहीं लगती। कुछ लोगों को इनसे घिन आती है, तो वहीं कई लोग इससे डरते भी हैं। यही कारण है कि लोग इसे भगाने के लिए तरह-तरह की तरकीब खोजते हैं। लेकिन अभी सावन चल रहा है। सावन में लोग अंडे नहीं खाते और न ही अंडे घर में लेकर आते हैं। इसके साथ ही सावन में कई लोग प्याज भी नहीं खाते हैं। ऐसे में छिपकली कैसे भगाया जाए, उन्हें समझ नहीं आता। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास अच्छा ऑप्शन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छे टिप्स बताएंगे, जिसमें अंडा और प्याज के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी।
केवल 50 रुपये में बनाएं छिपकली भगाने असरदार नुस्खा
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में 3 से 4 कपूर की गोलियां लेनी है।
- इसके बाद आप इन गोलियों को अच्छे से पीस दें।
- आप पत्थर की मदद से इसको पीस सकती हैं।
- अब एक स्प्रे बोतल लें और इस पाउडर को बोतल में डाल दें।
- इसके बाद आप आप इसमें आधा कटोरी पानी डालें।
- अब आप पानी में 1 से 2 ढक्कर डिटॉल डालें और मिक्स कर दें।
- इस तरह आपका स्प्रे तैयार है।
- इसे आप दरवातों और खिड़की के नीचे-ऊपर मार दें।
- यह प्रक्रिया आपको रोज दिन में 2 से 3 बार करनी है।
- इस तरह घर में छिपकलियां बाहर से ही भाग जाएंगी।
छिपकली भगाने का दूसरा आसान उपाय
- छिपकली भगाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन यह भी है कि आप हींग का यूज कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको पहले एक बर्तन में हींग को अच्छे से पीस लेना है।
- इसमें आप कपूर की गोलियों को भी साथ में पीस लें।
- पाउडर बनाने के बाद आप इसे पानी में मिला लें।
इसे भी पढे़ं- घर में इधर-उधर घूमने लगे हैं छिपकली के छोटे-छोटे बच्चे, यह 10 रुपये का नुस्खा करेगा मदद...दूर-दूर तक नहीं आएगी नजर

- अब आप इसे स्प्रे में भर लें।
- इसे फिर आप दरवाजों और खिड़कियों मारें।
- इस स्प्रे को आप 3 से 4 बार दिन में दरवाजों पर थोड़ा-थोड़ा मारें।
- इस तरह छिपकलियों को घर के अंदर आने से रोका जा सकता है।
- छिपकली कैसे भगाएं सोच रहे हैं, तो इस नुस्खे को अपना लें।
इसे भी पढ़ें: 5 रुपये में बनाएं छिपकली भगाने का असरदार नुस्खा, घर के आस-पास भी नहीं आएंगी नजर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- क्या छिपकली कपूर की महक से भागती है?
- जी हां, उन्हें कपूर की तेज स्मेल पसंद नहीं होती।
- क्या छिपकली को घर से हमेशा के लिए भगाया जा सकता है?
- अगर आप दरवाजे-खिड़कियां बंद रखती हैं और घर में अच्छी सफाई के साथ-साथ स्प्रे का इस्तेमाल करती रहती हैं, तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।