तपती गर्मी में फर्श को रखेगा एकदम कूल, पानी में मिलाकर लगाएं इन 3 चीजों का पोंछा, दिनभर ठंडा रह सकता है घर

How To Cool Hot Floors In Summer: आज से नौतपा शुरू हो चुका है। इस दौरान भीषण गर्मी देखने को मिलती है। न केवल घर के बाहर बल्कि चार दीवारी के अंदर भी बुरा हाल हो रखा होता है। एसी-कूलर चलाने के बाद भी कमरे से आग निकलती है। कई बार तो फर्श का भी हाल बुरा हो जाता है। अगर आपके कमरे की फ्लोर भी तप रहा है, तो पानी में बर्फ डालकर पोछा लगाने वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें-
Updated:- 2026-05-25, 12:31 IST
how to cool hot floors in summer

Floor Cooling Hacks: मई-जून की चिलचिलाती और तपती गर्मी के बीच में घर से बाहर निकलते ही पूरा शरीर जलने लगता है। इस दौरान लोग कोशिश करते हैं कि कम से कम बाहर निकाले। हालांकि इस दौरान न केवल बाहर बल्कि घर के अंदर का माहौल भी किसी तपती भट्टी से कम नहीं होता है। खासकर अगर कमरा टॉप फ्लोर या फिर घर के ऊपर कोई कमरा नहीं बना है। सूरज की निकलने वाली किरणों के कारण घर की छत और फर्श दोनों तपने लगते हैं। कई बार तो इतना बुरा हाल हो जाता है कि नंगे पार खड़ा भी नहीं हुआ जाता है। अब ऐसे में आमतौर पर लोग फ्लोर को पूरे दिन में 3-4 बार धुल देते हैं।

अगर आपके कमरे की फर्श भी गर्म हो जाती है, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे पानी में डालकर अगर पोंछा लगाकर इसे ठंडा रख सकती हैं। पढ़ें-

तपती गर्मी में फर्श को ठंडा रखने के लिए जरूरी सामान

Benefits-of-Ice-Water

  • बर्फ
  • नमक
  • फिटकरी

इसे भी पढ़ें-भट्टी की तरह तप रहा Top Floor, पानी डालने के बजाय करें ये 3 काम; भरी गर्मी में मिलेगी राहत

तपती फर्श को ठंडा कैसे बनाएं?

  • फर्श को ठंडा रखने के लिए नॉर्मल पानी के बजाय बर्फ वाले पानी या आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। पोंछा लगाने के लिए कटोरे में पानी भरकर एक नमक डालें फिर इसे जमने के लिए रख दें।
  • जमने के बाद इस बर्फ को बाल्टी वाले पानी में डालें।
  • पानी ठंडा होने के बाद इसमें साफ सूती डालकर फर्श पर पोछा लगाएं।
  • इस प्रक्रिया 2-3 बार करें। कोशिश करें कि दोपहर में 12-1 के बीच में फर्श पर पोंछा लगाएं। इससे ठंडक काफी देर तक बनी रहेगी।
  • इसके अलावा आप नमक वाले बर्फ के साथ पानी में फिटकरी का टुकड़ा भी डाल सकती हैं।
  • यह फर्श को ठंडा रखने के साथ ही नमी को बरकरार रखकर कूलिंग इफेक्ट देता है।

पोछा लगाते समय पंखे की स्पीड को कम करें

how to keep floor cool in summer

आमतौर पर पोंछा लगाते वक्त पंखे की स्पीड को तेज कर देते हैं ताकि पानी जल्दी सूख जाए, लेकिन गर्मी के दौरान यह तरीका आपकी मेहनत को खराब कर सकता है। ऐसे में पोंछा लगाते वक्त पंखे की स्पीड कम या बंद कर दें।

बर्फ और नमक वाला तरीका कैसे और क्यों करता है काम?

easy-hacks-to-mop-floor-quickly

अब सवाल आता है कि क्या सच में यह तरीका काम करता है या नहीं, तो बता दें कि बर्फ और नमक वाला पानी Evaporative Cooling का काम करता है।

फर्श जब गर्म होता है, तो बर्फ डालने पर वह हीट एक्सचेंज रूल पर काम करता है। ठंडा पानी डालने से फर्श का तापमान तुंरत गिर जाता है।

इसे भी पढ़ें- जब AC और कूलर नहीं थे तब इन तरीकों से लोग करते थे अपने घर को ठंडा? यहां जानिए सदियों पुराने हैक्स के बारे में

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।