भट्टी की तरह तप रहा Top Floor, पानी डालने के बजाय करें ये 3 काम; भरी गर्मी में मिलेगी राहत

Summer Cooling Tips: गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते ही मानो ऐसा लगता है कि किसी ने आग की भट्टी में झोंक दिया है। कई बार तो घर आकर भी इससे राहत नहीं मिलती है। खासकर अगर कमरा टॉप फ्लोर वाला हो। तपती गर्मी से बचने के लिए अमूमन लोग कमरे में एसी और कूलर लगवाते हैं, लेकिन जैसे ही इसे बंद किया जाता है, वैसे ही कमरा फिर से तपना शुरू हो जाता है। अब ऐसे में टॉप फ्लोर को ठंडा रखना चुनौती भरा हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज की रोशनी सीधा दीवार को गर्म करती है। इसके कारण घर के ऊपरी कमरे का तापमान नीचे वाले कमरे से ज्यादा होता है। अगर आप भी टॉप फ्लोर पर रहती हैं और इसे ठंडा करने के तरीके खोज रही हैं, तो यह लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।
बालकनी में लगाएं हरा पर्दा

टॉप फ्लोर को तपने से रोकने के लिए हरे या मोटे कपड़े के पर्दे लगाएं। ये सूरज की तेज किरणों को रोकते हैं और अंदर आने वाली गर्म हवा को कम करते हैं। इससे कमरे का तापमान बैलेंस रहता है और ठंडक का एहसास बढ़ता है, खासकर दोपहर की तेज गर्मी में। यह तरीका तापमान को 5°C से 7°C तक कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- Room Cooling Tips: टॉप फ्लोर में रहते हैं! भीषण गर्मी आने से पहले ही कर लें यह 4 काम, कमर बिना AC और कूलर के भी रहेगा ठंडा
टॉप फ्लोर पर लगाएं घास

छत पर गार्डन या घास बिछाना गर्मी कम करने का प्राकृतिक तरीका है। ग्रीन कवर सूरज की सीधी किरणों को रोकता है और कंक्रीट को गर्म होने से बचाता है।
घास वाष्पीकरण की प्रक्रिया से आसपास की हवा को ठंडा करती हैं, जिससे कमरे का तापमान भी कम हो जाता है। आप गमलों, ग्रो बैग या आर्टिफिशियल घास का उपयोग करके आसानी से छोटा सा रूफ गार्डन तैयार कर सकती हैं, जो गर्मियों में राहत देगा।
इंसुलेशन शीट या फोम बोर्ड लगवाएं

अगर टॉप फ्लोर भट्टी की तरह गर्म हो रहा है, तो छत पर थर्मल इंसुलेशन शीट लगवाएं। ये शीट्स, जैसे फोम बोर्ड या इंसुलेटेड टाइल्स, सूरज की गर्मी को सीधे छत के अंदर आने से रोकती हैं। इससे घर के अंदर का तापमान कई डिग्री तक कम हो सकता है और पंखे या AC की जरूरत भी घटती है।
इसे भी पढ़ें- क्या घर के टॉप फ्लोर पर हो रही है भट्टी जैसी तपन? छत पर पानी डालने के बजाय अपनाएं ये तरीके
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।