बारिश में चलते-चलते कीचड़ से जींस हो जाती है गंदी? ऑफिस में एंट्री से पहले इन 3 हैक्स को करेंगी फॉलो तो हो जाएगा मिनटों में साफ

Jeans Se Daag Kaise Saaf Karen: बारिश के बाद सड़कें गिली और कीचड़ वाली हो जाती हैं। ऐसे में जब आप घर से बाहर किसी काम से या ऑफिस के लिए निकलती हैं, तो चलते-चलते कीचड़ के छींटे आपके पैरों और जींस पर पड़ ही जाते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की जींस पर तो छींटे ऊपर तक पहुंच जाती हैं। ये छींटे पीछे जींस के ऊपर बिंदी-बिंदी जैसी होती है। अब अगर आप ऑफिस पहुंच गई हैं, तो इसे कैसे साफ किया जाए, समझ नहीं आता। कीचड़ लगी जींस में ऑफिस के अंदर जाने में भी शर्म आती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए हमारे पास अच्छा सॉल्यूशन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप मिनटों में कीचड़ के छीटों के निशान साफ कर लेंगी।
जींस से कीचड़ के निशान कैसे साफ करें? (Quick Mud Stain Cleaning Tips)
- अगर निशान अभी लगे हैं, तो इसे साफ करने के लिए आपको गीला कपड़ा या टिशू की जरूरत होगी।
- इसके लिए आप टिशू या रुमाल को गीला करें और कीचड़ की छीटों वाले निशान पर रगड़ें।
- आप देखेंगी कि आसानी से छीटों का निशान हल्का होने लगेगा, थोड़ी देर तक अगर आप गीले कपड़े से रगड़ती रहेंगी, तो यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
सैनिटाइजर की मदद से जींस कैसे साफ करें?
- कोविड के बाद आज के समय में लगभग हर किसी के पास सैनिटाइजर होता है। इसकी मदद से आप कीचड़ की छींटों को साफ कर सकती हैं।
- पहले आप एक रुमाल या टिशू पर सैनिटाइजर लगाएं और इसे तुरंत कीचड़ के छीटों वाले निशान पर रगड़ें।
- आप देखेंगी सैनिटाइजर से निशान बहुत जल्दी हल्का होने लगेगा।
- इससे तेल का दाग भी साफ किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-केवल चादर साफ करना नहीं! गद्दे की गंदगी से भी हो सकती हैं दिक्कतें, क्लीनिंग के लिए अपनाएं ये तरीके
टैल्कम या फेस पाउडर से जींस के दाग कैसे हटाएं?
- इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है, फेस पाउडर की मदद से कीचड़ का निशान हल्का किया जा सकता है।
- आप कीचड़ वाले निशान पर पाउडर लगाएं और इसे हाथ से छाड़ लें।
- आप दिखेंगी कि कीचड़ का निशान हल्का हो गया है।
- इसके बाद आप रुमाल को थोड़ा गीला करके जींस के ऊपर रगड़ दें।
- निशान आसानी से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- नई ड्रेस पर गलती से लग जाए तेल का दाग, तो पानी में डालने से पहले कर लें ये 3 काम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।