इन होममेड क्लीनर से चमक जाएगा गंदे से गंदा टॉयलेट, नहीं बचेगा सीट का पीलापन

घर को साफ रखना बहुत आसान है लेकिन पूरे दिन टॉयलेट को साफ रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि टॉयलेट का इस्तेमाल घर में कोई न कोई पूरे दिन करता ही है, जिसकी वजह से टॉयलेट की सीट पर बैक्टीरिया पनप जाते हैं और यह कई बीमारियों का कारण बन जाते हैं।
इसके अलावा, टॉयलेट की सीट पर यूरिन के पीले दाग भी लग जाते हैं, ऐसे में बार-बार बाहर का क्लीनर इस्तेमाल करना थोड़ा बजट के बाहर हो जाता है। लेकिन आज हम आपको गंदे और पीले टॉयलेट को साफ करने के होममेड क्लीनर की रेसिपी बता रहे हैं, जिसकी सहायता से आप अपने पुराने से पुराने टॉयलेट सीट को भी चमका सकती हैं।
डिटर्जेंट से बनाएं क्लीनर
सामग्री
- 1 कप- डिटर्जेंट
- 6 चम्मच- सफेद सिरका
- 1 बोतल- हल्का गुनगुना पानी
- 1- ब्रश
बनाने का तरीका
- आप घर पर क्लीनर बनाने के लिए एक बोतल में डिटर्जेंट डाल दें। (फिटकरी की मदद से बाथरूम करने के टिप्स)
- फिर इसमें हल्का गर्म पानी डालें और बोतल बंद करके इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद बोतल में सफेद सिरका डाल दें और इस क्लीनर की सहायता से टॉयलेट को साफ करें।
- इससे न सिर्फ आपके दाग साफ हो जाएंगे बल्कि आपकी टॉयलेट की सीट चमकेगी लगेगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन हैक्स की मदद से टॉयलेट पर जमी गंदगी और दाग को मिनटों में करें साफ
ग्लिसरीन और कोल्ड ड्रिंक्स से चमकेगा टॉयलेट
सामग्री
- 1 कप- सफेद सिरका
- 1 कप- ग्लिसरीन
- 1 बोतल- कोल्ड ड्रिंक्स
- 3- नींबू (रस निकला हुआ)
- 2 चम्मच- जैतून का तेल
बनाने का तरीका
- ग्लिसरीन से क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले आप बोतल लें। फिर इसमें सिरका डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर इसमें अन्य सामान जैसे- नींबू का रस, ग्लिसरीन और तेल डालें और किसी शीशी में स्टोर करें।
- जब आपको इस क्लीनर का इस्तेमाल करनाहोगा तो आप इससे पहले अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इस्तेमाल करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- टॉयलेट सीट पर लगे यूरीन के दाग को इस तरह चुटकियों में करें साफ
बेकिंग सोडा से तैयार करें होममेड क्लीनर
सामग्री
- 1 कप- बेकिंग
- 1 कप- पानी
- 1/2 कप- नमक
- 100 ग्राम- नीम का तेल
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आप एक खाली बोतल लें और इसमें बेकिंग सोडा और अन्य सामान डाल दें।
- फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और किसी बोतल में अच्छी तरह से स्टोर कर लें। (सिर्फ 10 रुपए में चमक जाएगा बाथरूम)
- इससे टॉयलेट को साफ करने के लिए आप इसे सीट पर डालें और 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
- फिर इसे साफ पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपका टॉयलेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
उम्मीद है कि ये जानकारी पसंद आई होगी। आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।