Saree Folding Tips: भारी साड़ियों को तह करने में होती है दिक्कत? इन 3 ट्रिक्स से मिनटों में होगी फोल्ड

How To Fold A Saree In An Easy Way: भारी और कढ़ाई वाली साड़ियां या भारी वर्क वाले लहंगे स्टाइल की साड़ियों को न केवल संभालन मुश्किल होता है बल्कि इन्हें फोल्ड करना भी चुनौती से कम नहीं होता है। अक्सर गलत तरीके से तह करने में घंटों का समय लग जाता है। उसके बाद ये अच्छे से फोल्ड नहीं होती हैं। अब ऐसे में इनके कीमती धागे टूटने, वर्क खराब होने और साड़ी पर ऐसी सिलवटें पड़ने का डर रहता है। साथ ही, सही तरीके से साड़ी फोल्ड न होने के कारण वे अलमारी में बहुत ज्यादा जगह भी घेरती हैं, लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाती हैं, तो आपकी ये महंगी साड़ियां न केवल अच्छे से तह होगी बल्कि अलमारी में जगह भी कम घेरेंगी।
आज के इस लेख में हम आपको 3 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मिनटों में भारी-भरकम साड़ी को फोल्ड कर सकती हैं।
न्यूजपेपर ट्रिक

अगर आपकी साड़ी में भारी स्टोन वर्क या जरदोजी का काम है, तो फोल्ड करते समय एक साफ अखबार या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। साड़ी को आधा फोल्ड करने के बाद, उसके बीच में अखबार रखें और फिर अगली तह लगाएं। इससे साड़ी का वर्क एक-दूसरे में नहीं फंसता और धागे खींचने का डर खत्म हो जाता है। साथ ही, यह नमी को सोखकर साड़ी की चमक को सालों-साल बरकरार रखता है।
इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ी से ऐसे बनवाएं स्टाइलिश ड्रेसेस, गर्मियों में मिलेगा एकदम नया और ट्रेंडी लुक
हेंगर और क्लिप का इस्तेमाल

भारी साड़ियों को सीधे हेंगर पर टांगने से उनके कंधे वाले हिस्से पर दबाव पड़ता है और शेप बिगड़ जाती है। इससे बचने के लिए साड़ी को पहले तीन बराबर हिस्सों में फोल्ड करें। अब उसे हेंगर पर डालें और दोनों तरफ से कपड़े सुखाने वाली क्लिप या फोल्डिंग क्लिप लगा दें। इससे साड़ी हेंगर से नीचे नहीं फिसलेगी और अलमारी में कम जगह घेरेगी। सिल्क की साड़ियों के लिए यह तरीका सबसे बेस्ट है।
जिप-लॉक बैग या मलमल का कपड़ा

भारी साड़ियों को कभी भी सीधे प्लास्टिक बैग में न रखें। उन्हें फोल्ड करने के बाद किसी पुराने मलमल के सफेद कपड़े में लपेटकर रखें। अगर आप ट्रेवेल कर रही हैं, तो जिप-लॉक फोल्डिंग का इस्तेमाल करें। साड़ी को छोटा और स्कावर फोल्ड करें ताकि वह बैग में हिले नहीं।
इसे भी पढ़ें- पुरानी Banarasi Saree भी दिखेगी एकदम नई जैसी, बस धोते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।