2020 में तो बॉलीवुड के दिग्गजों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख कर लिया, लेकिन 2021 में अभी धीरे-धीरे लोग सिनेमाघरों की ओर जाने लगे हैं और अब तो कई स्टार्स भी मल्टीप्लेक्सेस में फिल्में देखने लगे हैं। फिल्मों की बात करें तो 2021 में कई बिग बजट फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं और कई नए स्टार्स डेब्यू भी करने वाले हैं। इनमें से कुछ स्टार किड्स हैं तो कुछ अलग फील्ड से भी आए हैं।
आपको 2021 में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे जिसमें से एक पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का भी है। इसी के साथ, कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स आने वाले हैं नजर।
1. मानुषी छिल्लर-
लिस्ट में पहला नाम मानुषी छिल्लर का ही है। डॉक्टर से मिस वर्ल्ड बनी मानुषी अब एक्ट्रेस बनने जा रहे हैं। वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने जा रही हैं जिसमें वो संयोगिता का रोल निभाएंगी। फिल्म की प्रोडक्शन पैंडेमिक के चलते रुक गई है नहीं तो ये अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर हो सकती थी। मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत वापस लाया था और अब उनके लाखों फैन्स उनके बड़े पर्दे पर दिखने का इंतज़ार कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ऐश्वर्या-करीना से लेकर नव्या-जाह्नवी तक, बॉलीवुड स्टार्स और स्टार किड्स ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट किया नया साल
2. ईसाबेल कैफ-
सलमान खान के गाइडेंस में ईसाबेल कैफ भी डेब्यू करने वाली हैं। ईसाबेल कैफ सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'क्वाथा' से डेब्यू करने की तैयारी में हैं। ये फिल्म भारतीय आर्मी के एक असली ऑपरेशन पर आधारित है। इसमें भारत और म्यानमार की कहानी दिखाई जाएगी।
3. लक्ष्य-
हो सकता है आपने पहले इनका नाम सुना हो और इन्हें देखा भी हो। लक्ष्य का पूरा नाम है लक्ष्य लालवानी और ये टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। आपको बता दें कि लक्ष्य फिल्म इंडस्ट्री के किसी बड़े परिवार से नहीं हैं और बाकायदा कई राउंड ऑडीशन देकर वो आगे पहुंचे हैं। लक्ष्य पहली बार 2015 में रोडीज में दिखे थे। वैसे तो उस साल का रोडीज प्रिंस नरूला ने जीता था, लेकिन लक्ष्य को कई सारे टीवी सीरियल मिल गए थे। उन्होंने 'हमारी अधूरी कहानी' टीवी सीरियल से 2015 में अपना डेब्यू किया था।
4. पलक तिवारी-
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। पलक पहली बार विवेक ओबेरॉय की प्रोडक्शन 'रोज़ी: द सैफरन चैप्टर' में दिखेंगी। पलक तिवारी की सोशल मीडिया फॉलोविंग काफी ज्यादा है और वो अपने अकाउंट से लगातार एक्टिव रहती हैं। पलक तिवारी को मेकअप का भी शौक है और काइली जेनर की तरह सजना उन्हों काफी पसंद है।
5. रश्मिका मंदाना-
अगर हम रश्मिका को नेशनल क्रश कहें तो ये गलत नहीं होगा। रश्मिका पहले से ही दक्षिण भारत में एक बड़ा नाम हैं और अब वो बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं। उनकी पहली फिल्म होगी 'मिशन मजनू' जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है। ये फिल्म रॉ एजेंट्स पर आधारित होगी और उनसे जुड़ी हुई कहानी ही हमें देखने को मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें- हर महीने खाने पर इतना खर्च करती हैं दीपिका पादुकोण
6. नामाशी चक्रवर्ती-
जब मिथुन चक्रवर्ती ने अपना डेब्यू किया था तब उनका लुक कुछ-कुछ नामाशी की तरह ही था। नामाशी का हिंदी डेब्यू राजकुमार संतोशी की फिल्म 'बैड ब्वॉय' से होने वाला है। उनका हिंदी डेब्यू तो होने वाला है, लेकिन वो पहले ही बंगाली सिनेमा में जाना-माना नाम हैं। नामाशी के मुताबिक स्टारडम को मार्केट से नहीं खरीदा जा सकता है उसे तो कमाना पड़ता है।
7. अहान शेट्टी-
अहान शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी और बहन आथिया शेट्टी पहली ही बॉलीवुड का हिस्सा हैं और अब अहान भी इसी कड़ी में अपनी किस्मत आजमाने निकल चुके हैं। अहान जल्द ही साजिद नाडियावाला की फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' का हिंदी रीमेक होगी और इसमें अहान के साथ तारा सुतारिया भी होंगी।
तो चलिए देखते हैं कि इन बॉलीवुड स्टार्स का डेब्यू कैसा जाता है और 2021 ने इनके लिए पिटारे में क्या रखा है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।