Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

10 जनवरी को है साल का पहला ग्रहण, जानें 2020 में पड़ने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में

साल 2020 शुरू हो चुका है और इसी दौरान साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है। जानिए इस साल कितने ग्रहण पड़ेंगे।
Updated:- 2020-01-02, 14:16 IST
image

नया साल अपने साथ कई सारी नई उम्मीदें लेकर आया है। इस साल की शुरुआत ही धमाकेदार रही है जहां पूरे उत्तर भारत में सर्दी कुछ ज्यादा बढ़ गई है और भारत ने एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है जहां लगभग 67000 बच्चे 1 जनवरी के दिन पैदा हुए हैं जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। खैर, ये थोड़ी चिंता का विषय है, लेकिन इसके परे नए साल की शुरुआत आपके लिए रोचक रही होगी। नया साल है तो क्यों न इस दौरान ग्रहण की बात कर ली जाए जो हर साल कई लोगों पर असर डालते हैं। ग्रहण की मान्यताओं को लेकर भी काफी कुछ कहा जाता है।  

2020 का पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को पड़ने वाला है। इसके अलावा, पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को पड़ेगा। मैं आपको बता दूं कि ये चंद्र ग्रहण जो 10 जनवरी को पड़ेगा वो भारत में भी दिखेगा।  

2020 में इस साल कुल 6 ग्रहण लगेंगे जिसमें से 4 चंद्र ग्रहण होंगे और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। साल का आखिरी ग्रहण साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में ही लगेगा।  

इसे जरूर पढ़ें- इन 6 Morning Habits की वजह से नहीं कम होता वजन, एक्सरसाइज के बाद भी निकलती है तोंद 

साल का पहला ग्रहण- 

साल का पहला ग्रहण (चंद्र ग्रहण) है। इस साल 10 जनवरी को ही ये लग रहा है। इसे भारत में भी देखा जा सकेगा।  

इसका समय रात 10:37 बजे से लेकर रात 2:42 तक माना जा रहा है। ये आंशिक ग्रहण है। क्योंकि ये रात 12 से ज्यादा जा रहा है इसलिए इसे 10-11 जनवरी की दर्मियानी रात में माना जा रहा है।  

ये चंद्र ग्रहण भारत के अलावा, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।  

 first lunar eclipse

इस साल लगने वाले अन्य चंद्र ग्रहण-  

5 जून- 

5 जून को भी एक चंद्र ग्रहण लगेगा। ये रात 11:15 से शुरू होगा और 2:34 तक चलेगा। यानी ये भी 5-6 जून की दर्मियानी रात को होगा।  ये ग्रहण भी भारत, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। ये भी आंशिक ग्रहण होगा।  

5 जुलाई-  

5 जुलाई को भी एक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये सुबह होगा और ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण का समय सुबह 8:37 बजे से लेकर 11:22 तक रहेगा। इस साल पड़ने वाले सभी चंद्र ग्रहण की तरह ये भी आंशिक ही होगा। 

ये ग्रहण यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।  

30 नवंबर-

साल का आखिरी आंशिक चंद्र ग्रहण पड़ेगा 30 नवंबर को। ये कुछ हद तक भारत में देखा जा सकेगा, लेकिन इसे बिना उपकरण नहीं देख पाएंगे। ये ग्रहण दोपहर 1:02 बजे से शुरू होगा और शाम 5:23 तक चलेगा।  

ये ग्रहण भारत, प्रशांत महासागर, एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।  

 

साल 2020 में लगने वाले सूर्य ग्रहण-  

21 जून- 

21 जून को साल का पहला सोलर एक्लिप्स यानी सूर्य ग्रहणलगेगा। इस ग्रहण के समय सूर्य का सिर्फ कुछ ही हिस्सा दिख पाएगा। ये ग्रहण 21 जून सुबह 9:15 मिनट से शुरू होगा और इसका असर 3:04 तक रहेगा। ये पूर्ण ग्रहण होगा और सुबह 10:17 से लेकर 2.02 तक सूर्य पर ग्रहण शुरू होकर खत्म होगा। 

 first solar eclipse

ये ग्रहण भारत, एशिया और दक्षिण पूर्व यूरोप में दिखेगा। 

इसे जरूर पढ़ें- मलाइका, करीना, अनुष्का, सारा, आपके फेवरेट स्टार्स ने ऐसे मनाया अपना नया साल, देखिए PICS

 

14 दिसंबर-

साल का एकमात्र पूर्ण सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगेगा। ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस ग्रहण का काल 7:03 बजे शाम से लेकर 15 दिसंबर रात 12 बजे तक रहेगा। 

ग्रहण का सूतक-

ग्रहण का सूतक यानी वो काल जब इसका असर शुरू हो जाता है वो ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। इस काल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। इस काल को अशुभ माना जाता है और ग्रहण के समय तो मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।