मैल जमी गंदी कंघी को साफ करने के लिए अपनाएं ये 10 कारगर उपाय

हम सभी के घरों में कंघी का इस्तेमाल जरूर होता है। बता दें कि कंघी कुछ दिन के इस्तेमाल के बाद तेल, बालों के मैल और धूल से गंदी हो जाती है। कंघी गंदी और मैली होने के बाद बाल में लगाने का मन नहीं करता है, ऐसे में आज हम आपके साथ कंघी की सफाई करने के 10 कारगर टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से आप कंघी में जमी सभी तरह की मैल और गंदगी को साफ कर सकते हैं।
कंघी साफ करने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके
- शेम्पू, डिटर्जेंट और गर्म पानी: कंघी को शेम्पू डिटर्जेंट और गर्म पानी साथ अच्छी तरह उबालकर कपड़े से पोंछ लें। अब ब्रश या टूथ ब्रश से रगड़कर साफ करें।
- ईनो या बेकिंग सोडा: एक चम्मच सोडा को हल्के गर्म पानी में मिलाएं और कंघी को इसमें डालकर साफ करें। इसके अलावा ईनो का उपयोग भी आप कंघी को साफ करने के लिए सोडा के स्थान पर कर सकते हैं।
- नींबू या सिरका का उपयोग: नींबू के रस या सिरका को कंघी पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़कर उसे अच्छी तरह से ब्रश से रगड़ लें और पानी से धो लें।
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड (ब्लीचिंग एजेंट): थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड (ब्लीच) को पानी में मिलाकर कंघी को इसमें डालें। कुछ देर इसे ऐसे ही छोड़ दें और बाद में अच्छी तरह से साफ करें।
- नमक और कास्टिक सोडा का मिश्रण: नमक और कास्टिक सोडा को एक चम्मच नमक के साथ पानी में मिलाएं और कंघी को इसमें डालकर साफ कर लें।
- टूथपेस्ट: कंघी पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं और फिर उसे ब्रश की मदद से मैल को रगड़कर अच्छी तरह से धोएं।
- आलू का पेस्ट: आलू को बारीक काटकर मिक्सी में पीस लें और पेस्ट बनाएं और इसे मैली कंघी पर लगाकर अच्छे से रगड़ लें। अब कंघी को पानी में धो लें।
- वॉशिंग मशीन: कंघी में डिटर्जेंट जेल या बार लगाकर उसे गंदे कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डाल दें। गंदे कपड़ों के साथ मैली कंघी भी साफ हो जाएगी।
- अल्कोहल: यदि घर में अल्कोहल है तो उसे कंघी पर लगाएं और फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में कंघी को साफ पानी से धो लें।
- बाथरूम क्लीनर: कंघी में बाथरूम क्लीनर लिक्विड लगाएं और उसे कुछ देर के लिए छोड़कर ब्रश से रगड़ लें। रगड़कर साफ करने के बाद पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: क्या कंघी करने से बढ़ते हैं बाल?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।