10 मिनट में बनाएं पौधों के लिए टॉनिक, फंगस से लेकर सूखते पत्तों तक हर समस्या होगी दूर

घर के पौधों की देखभाल करना कभी-कभी बड़ा मुश्किल काम लगता है। कई बार अच्छी धूप और पानी देने के बाद भी पौधे सूखने लगते हैं, उनकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या फिर उनमें सफेद फंगस लग जाती है। बाजार में मिलने वाली रासायनिक दवाएं महंगी तो होती ही हैं। साथ ही, उनके ज्यादा इस्तेमाल से पौधे जलने का डर भी रहता है। अगर आपकी बगिया में लगे पौधे में दिक्कतें आ रही है, तो आप 10 मिनट के अंदर घर की रसोई में मौजूद चीजों से ऑर्गेनिक टॉनिक तैयार कर सकती हैं। नीचे पढ़ें-
पौधों के लिए टॉनिक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
नीचे लेख में दिए गए सामग्री का उपयोग करके पौधों के लिए एक बेहतरीन ऑर्गेनिक टॉनिक बनाया जा सकता है। यहां जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का पूरा तरीका-

- दूध- 1 कप (150 एमएल)
- हल्दी- 1 चम्मच
- हींग- 2 चुटकी
- गुड़- 2 टुकड़ा
- कोल्ड ड्रिंक
- पानी- 10 लीटर
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन, मिट्टी तैयार करने का सही तरीका जान लें
टॉनिक बनाने की विधि (Step-by-Step Process)
- सबसे पहले एक बड़ी प्लास्टिक की बाल्टी में 10 लीटर पानी लें।
- इसके बाद गुड़ के दो टुकड़ों को थोड़े से गुनगुने पानी में अच्छी तरह पिघला लें।
- अब इस घुले हुए गुड़ को 10 लीटर पानी में डाल दें।
- अब पानी में 1 कप दूध, 1 चम्मच हल्दी और 2 चुटकी हींग डालकर एक लकड़ी की डंडी से अच्छी तरह मिला लें।
- हल्दी और हींग एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जो पौधों को फंगस और कीड़ों से बचाते हैं।
- अब कोल्ड ड्रिंक को भी इस मिश्रण में मिला दें। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद शुगर और कार्बन डाइऑक्साइड पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
- इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर बाल्टी को छाया वाली जगह पर 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें।
- रोज सुबह-शाम इसे लकड़ी की डंडी से एक बार जरूर हिलाएं।
पौधे में इस्तेमाल करने का तरीका
- 3 दिन बाद आपका टॉनिक तैयार है। आप इसे सीधे अपने पौधों की मिट्टी में डाल सकती हैं।
- अगर आप इसे पत्तियों पर छिड़कना चाहती हैं, तो इस मिश्रण को बारीक कपड़े या छन्नी से छान लें।
इसे भी पढ़ें- पौधे बनेंगे सुकून का सहारा, उदासी होगी दूर; जानें कैसे शुरू करें होम गार्डनिंग?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।