तुम्हारे मुंह में घी शक्कर ऐसा क्यों कहा जाता है?

आज तक आप सभी ने बोल चाल की भाषा में कई तरह के शब्द सुने होंगे, इसी में से एक है आपके मुंह में घी शक्कर। आपको पता है ऐसा क्यों कहा जाता है?  
Updated:- 2024-06-06, 18:54 IST
image

आज तक आप सभी ने ऐसी कई सारे मुहावरे, लोकोक्तियां और कहावतों के बारे में सुना होगा। बता दें कि यह पुराने समय के लोगों के द्वारा कही गई बातें हैं, जिसे आज भी लोग अपनी बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करते हैं। ये मुहावरे और कहावत किसी विशेष विषय या बात के संदर्भ में कहा जाता है। जैसे आप सभी ने यह सुना होगा कि दिल्ली अभी दूर है, लेकिन क्या आपने यह कभी सोचा है कि यह किस संदर्भ में यूज किया जाता है, इसके पीछे क्या बात रही होगी जब इस शब्द, कहावत या मुहावरे को पहली बार इस्तेमाल किया गया होगा? यह बात बहुत लोगों को नहीं पता होता है कि इस शब्द का क्या अर्थ है। वे बस इसे अपनी बातों के बीच में इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि दिल्ली अभी दूर है यह पहली बार तुगलक शासक के लिए फेमस सूफी संत निजामुद्दीन औलिया ने पहली बार कहा था। ऐसे ही बहुत से लोग भारत में तुम्हारे या आपके मुंह में घी शक्कर शब्द का उपयोग करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके पीछे का क्या कारण है। तुम्हारे मुंह में घी शक्कर का क्या अर्थ है और यह कब इस्तेमाल किया जाता है।

तुम्हारे मुंह में घी शक्कर का क्या अर्थ है?

why is it called tumhare muh mein ghee shakkar

तुम्हारे मुंह में घी शक्कर हो, आपके मुंह में घी शक्कर पड़े, ऐसा भारत में लोग अपनी बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करते हैं। बता दें ऐसा बोलने के बाद कोई सही में किसी के मुंह में घी  नहीं खिलाता है। यह एक कहावत है, जो सिर्फ बोलचाल के वक्त कहा जाता है। यह कहावत भविष्यवाणी के अनुरूप है, जो किसी इच्छा को स्वीकारते हुए कहता है कि आपके मुंह में घी शक्कर हो और आपकी कही गई बात सत्य हो। अक्सर लोग खुशी के अवसर या मन की इच्छा पूरी होने पर मुंह मीठा कराते हैं। ऐसे में घी और शक्कर दोनों ही एक मीठा मिश्रण है। इस लिए सामने वाले की बात सच हो, जो खुद के लिए भी बहुत सही है, ऐसे समय में इस कहावत का इस्तेमाल किया जाता है।  

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली अभी दूर है' ऐसा क्यों कहा गया? क्या आपको पता है यह स्लोगन किसने दिया था 

तुम्हारे मुंह में घी शक्कर कब और क्यों कहा जाता है?

What is the meaning of muh mein ghee shakkar

तुम्हारे मुंह में घी शक्कर कहावत को इस उदाहरण से समझते हैं। राम दीपक से कहता है कि सुना है तुम्हारा NEET का पेपर बहुत अच्छा गया है, लग रहा है दीपक इस साल तुम NEET क्लीयर कर ही लोगे। यह सुन दीपक खुश हो जाता है और राम से कहता है कि तुम्हारे मुंह में घी शक्कर, तुम्हारी कही गई बात सत्य हो और जल्द ही मेरे NEET क्लीयर हो जाए। बता दें कि राम ने दीपक के NEET क्लीयर होने की बात कही, जिसके होने की खुशी में दीपक ने राम से कहा तुम्हारे मुंह में घी शक्कर।

इसे भी पढ़ें: Interesting Facts: समुद्र में लहरें क्यों बनती है? यहां जानिए इसके पीछे का साइंस

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik, Freepik, amazon, (Facebook Zabaan School for Languages)

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।