बारिश से पौधों को बचाने के लिए अपनाएं ये कमाल के टिप्स

Gardening Tips: मानसून के मौसम को पौधों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसके पानी से पौधों को फलने-फूलने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार ये बारिश पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने की जगह उन्हें नुकसान पहुंचा देता है। ठंड में होने वाली बारिश छोटे पौधों को आसानी से नुकसान पहुचा सकते हैं। ऐसे में छोटे पौधों को देखभाल की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। गलती से अगर पौधा बारिश में छूट गया तो फिर से हरा-भरा करने में काफी समय लग जाता है। अगर भी ठंड में होने वाली बारिश के नुकसान से पौधे को बचाना चाहती हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स।
सीजनल प्लांट लगाएं
कई बार हम बिना सोचे समझे प्लांट्स नर्सरी से लेकर चले आते हैं जिस वजह से वह ग्रोथ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप जब भी आप प्लांट खरीदे तो यह तय कर लें कि वह किस सीजन का प्लांट है।
इसे भी पढ़ें- गार्डन के ये 5 फूल कर सकते हैं कई बीमारियों का इलाज, एक्सपर्ट से जानें गुलाब, गेंदा, गुड़हल को कैसे करें डाइट में शामिल
न्यू बॉर्न प्लांट न लगाएं
आप विंटर सीजन में नए पौधे लगाने का सोच रही हैं तो आपको बता दें कि इस सीजन में नए पौधे न लगाएं क्योंकि प्लांट को सूर्य की रोशनी और खुले में रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप इन प्लांट्स को लगाते हैं तो वह पर्याप्त रोशनी और घूप न मिलने के कारण मर जाएंगे। इसके अलावा अगर आपने प्लांट्स को बाहर रखा और बारिश हो गई तो ये ज्यादा पानी की वजह से ये खराब हो जाएंगे। (वेस्ट मटेरियल से सजाएं गार्डन )
कंपोस्ट का ज्यादा इस्तेमाल न करें
विंटर सीजन में पौधों को ज्यादा खाद न डालें। हम सभी कई बार पौधे को मुरझाता हुआ देख कर उसमें खाद डालने लगते हैं जिसके कारण कई प्लांट हरे-भरे होने की जगह खराब होने लगते हैं। इसके साथ ही अगर बारिश हो गई तो पौधे खराब भी हो सकते हैं। (कम स्पेस में ऐसे बनाएं गार्डन)
प्लांट को बाहर रखने से बचे
कई बार प्लांट को धूप दिखाने के लिए खुले आसमान के नीचे रख देते हैं। अधिक ठंड, ओस या फिर बारिश पौधे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में प्लांट को कवर कर के रखें ताकि वह बारिश और शीत लहर से बच सके।
सूखी घास का करें इस्तेमाल
कई बार पौधे अधिक नमी की वजह से सड़ या खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप सूखी घास का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से मिट्टी की नमी नियंत्रित रहेगी। अगर तेज बारिश हो रही है तो आप घास की मदद से प्लांट को ढक सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे
कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल करें
मानसून की वजह से पौधों में कीड़े लगने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में आप हफ्ते-दस दिन में पौधों में एक बार कीटनाशक दवा जरूर डालें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Sutterstock, Unplash
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।