Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:28 AM IST

Cleaning Hacks: मिनटों में करना चाहती हैं सीलिंग फैन को साफ, अपनाएं ये तरीका

अगर आप भी अपने घर में मौजूद सीलिंग फैन की गंदगी को लेकर परेशान है तो आपको बता दें कि आप अपने पंखे को बिना किसी दिक्कत के मिनटों में चमका सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे।  
Updated:- 2024-02-12, 10:21 IST
image

Celling Fan Cleaning Tips: घर की साफ-सफाई के साथ घर में मौजूद सामानों की सफाई होनी भी काफी जरूरी है, फिर चाहे बात अलमारी, फ्रिज वाशिंग या फिर सोफे, बेड की ही क्यों न हो। ऐसा ही कुछ हाल घर में लगे सीलिंग फैन के साथ भी होता है।छत पर लगा फैन एक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में इसकी सफाई को नजरअंदाज कैसे किया जा सकता है। लेकिन ऊंचाई पर लगे होने के कारण इसकी सफाई कर पाना मुश्किल भरा काम होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने पंखे को आसानी से साफ कर पाएंगी।

किचन में मौजूद बेकिंग पाउडर का करें इस्तेमाल

how to clean celling fan

बेकिंग पाउडर न सिर्फ हमारे खाने के स्वाद में मदद करता है बल्कि बाथरूम से लेकर कमरे तक की सफाई में मदद करता हैं। अब इसे ही देख लो आप इसकी मदद से अपने पंखे को चमकदार बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में विनेगर और 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। विनेगर की जगह आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  अब इस पेस्ट को पंखे की ब्लेड पर 5-7 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद गीले कॉटन के कपड़े की सहायता से अच्छी तरह से पंखुडिंयों को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- बीमारियों को रखना है घर से दूर, तो इन चीजों को करें हर दिन साफ

सुझाव

पंखे पर पेस्ट लगा हुआ बिल्कुल न छोड़े। ऐसा होने से पंखें का रंग निकल सकता है क्योंकि वेनेगर और नींबू में एसिड पाया जाता है। (1 रुपये से साफ करें बाथरूम)

जैतून का तेल करें इस्तेमाल

how to clean fan without baking soda

पंखे को साफ हीम नहीं बल्कि चमक को बरकरार रखने के लिए आप पंखुड़िंयों को कपड़े की मदद से एक बार साफ कर लें। इसके बाद इस पर जैतून का तेल लगा दें। कुछ मिनट के बाद आप इसे कॉटन के कपड़े से इसे साफ करें।

सुझाव

पंखे पर अधिक मात्रा में तेल का इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें- Inverter खरीदते समय चेक कर लें ये 5 चीजें, बाद में नहीं होगा पछतावा

डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा से करें पंखे को साफ

how to clean fan dust

आप घर में मौजूद में बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर अपने पंखे को साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट (गंदे टॉवल को कैसे करें साफ) को आपसे में मिलाकर एक घोल तैयार करें। इसके बाद पंखे को नीचे उतारकर कपड़े या स्पंज की मदद से रगड़े। साफ करने के बाद इसे कॉटन कपड़े की मदद से अच्छे से साफ करें। 

सुझाव

पंखे को साफ करते समय उसका मेन स्विच ऑफ रखें। इसके अलावा पानी की अधिक मात्रा का इस्तेमाल न करें। इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज होने के कारण हमेशा कोशिश करें कि इसकी सफाई छत से उतार कर ही करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।