क्या है 'Speed Dating', युवाओं के बीच क्यों बढ़ रहा है इसका क्रेज?

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ नया ट्रेंड करता रहता है। इन दिनों स्पीड डेटिंग खूब चर्चा में है। आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में और यह कैसे काम करती है?
Updated:- 2026-11-12, 15:05 IST
image

भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को रिश्तों को वक्त देने के लिए भी समय कम पड़ जाता है। आज के युवाओं को किसी को डेट करना, हफ्तों तक चैटिंग करना और फिर मिलने का प्लान बनाना एक लंबी प्रोसेस लगता है। इससे बचने के लिए अब भारत के कुछ बड़े शहरों में 'स्पीड डेटिंग' ट्रेंड देखने को मिला है। यह ट्रेंड कम समय में नए लोगों से मिलने और अपने लिए सही पार्टनर तलाशने का एक जरिया है।

मेट्रो सिटीज में सिंगल युवा कैफे और क्लबों में जाकर कुछ ही मिनटों में कई लोगों से बातचीत करके यह किसी एक के साथ डेट करना तय कर लेटे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह स्पीड डेटिंग क्या है और क्यों पॉपुलर हो रहा है?

क्या है स्पीड डेटिंग?

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के आधिकारिक पोर्टल और अंतरराष्ट्रीय इवेंट, डेटिंग आर्काइव के अनुसार स्पीड डेटिंग एक ऐसा ऑर्गनाइज्ड इवेंट होता है, जहां सिंगल लोग कुछ ही समय में आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे से मिलते हैं।

इस ट्रेंड में हर कपल को आपस में बात करने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाता है।
समय पूरा होते ही घंटी बजती है और पुरुष पार्टनर को अगली टेबल पर मूव करना पड़ता है।

Page 14 | Indian conversation Images - Free Download on Magnific (formerly  Freepik)

2. कार्ड्स और फीडबैक सिस्टम

यही नहीं बातचीत खत्म होने के बाद हर पार्टिसिपेंट के पास एक कार्ड होता है, जिस पर वे टिक करते हैं कि उन्हें किससे दोबारा मिलना है या कौन पसंद आया है। अगर दोनों तरफ सेमैच होता है, तो ऑर्गनाइजर्स उनकी कांटेक्ट डिटेल एक दूसरे को शेयर कर देते हैं। इस ट्रेंड को अक्सर लोग किसी कैफे या रेस्टोरेंट में सार्वजनिक रूप से फॉलो करते हैं। ऐसा करने से किसी अनजान व्यक्ति से मिलने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। 

यह भी पढ़ें- प्यार या सिर्फ दिखावा: डेटिंग के ये 2 नए Trends खोलेंगे पार्टनर की नीयत का राज

क्यों बढ़ रहा इस ट्रेंड का क्रेज?

आज की जनरेशन के बीच इस ट्रेंड का बहुत क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह -

  • ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल्स से बचने के लिए अब लोग इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं।
  • यंग्स अब मोबाइल फोन की दुनिया से निकलकर रियल लाइफ में एक दूसरे से मिलना पसंद कर रहे हैं।
  • अगर किसी के साथ बातचीत अच्छी नहीं लग रही है, तो कुछ ही देर में वे बातचीत खत्म कर देते हैं।
  • हाव-भाव, बोलने का तरीका और कॉन्फिडेंस एक मुलाकात में ही पता किया जा सकता है।

स्पीड डेटिंग में जाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें

अगर आप पहली बार किसी स्पीड डेटिंग इवेंट में जा रही हैं, तो नीचे बताई गई कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें-

  • अपना आत्मविश्वास और चेहरे की हल्की मुस्कान को बरकरार रखें।
  • अपने करियर, हॉबीज या पसंदीदा जगहों के बारे में सवाल पूछें।
  • पहली ही मुलाकात में पैसों परिवार या अतीत के रिश्तों को खुलकर ना बताएं।
  • बातचीत जो किसी दबाव के तौर पर न लें, इसे नए लोगों से मिलने और एक अच्छा अनुभव के हिसाब से जोड़ें।   

यह भी पढ़ें- लड़कियां करती हैं घंटों तैयारी, लड़के भूल जाते हैं नहाना, जानें डेटिंग के इस फर्क का गर्ल्स के दिमाग पर क्या पड़ता है असर?

Indian date Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

निष्कर्ष:  आजकल स्पीड डेटिंग खूब ज्यादा ट्रेंड में है। सिंगल युवाओं के लिए यह सबसे बेस्ट मानी जा रही है। इस ट्रेंड के जरिए लोग कम समय में नए लोगों से मिलना, खुलकर बात करना और अपने लिए सही कनेक्शन ढूंढ रहे हैं। हालांकि यह हर किसी के लिए परफेक्ट नहीं हो सकता, लेकिन एक नया अनुभव मिल सकता है। अगर आप भी रूटीन डेटिंग से ऊब चुकी हैं, तो आने वाले वीकेंड पर किसी अच्छे स्पीड डेटिंग इवेंट में जा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।