Mon Oct 5, 2026 | Updated 10:57 PM IST

प्यार या सिर्फ दिखावा: डेटिंग के ये 2 नए Trends खोलेंगे पार्टनर की नीयत का राज

आजकल मॉडर्न रिलेशनशिप में लव बॉम्बिंग और सॉफ्ट सेविंग जैसे दो नए ट्रेंड्स काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इन दोनों शब्द का मतलब और इनसे जुडी जरूरी बातें।
Updated:- 2026-10-05, 21:34 IST
image

आज के डिजिटल दौर में डेटिंग और रिलेशनशिप का तरीका थोड़ा बदल गया है। डेटिंग की दुनिया में ऐसे कई नए शब्द सामने आ रहे हैं, जिनका लोग इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन्हीं में से दो सबसे चर्चित शब्द हैं-'लव बॉम्बिंग' और 'सॉफ्ट सेविंग'। अक्सर लोग नए रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर के व्यवहार को समझ नहीं पाते हैं, कि क्या वह सच में आपसे प्यार करता है या केवल किसी मकसद से जुड़ा है। अगर आप भी इसी चीज को लेकर कंफ्यूज हैं या अपने मौजूदा पार्टनर के इरादों को लेकर उलझन में हैं, तो ये दो ट्रेंड्स मिनटों में आपके पार्टनर की नीयत का राज खोल सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं क्या हैं लव बॉम्बिंग और सॉफ्ट सेविंग?

लव बॉम्बिंग क्या है?

अक्सर रिश्तों में शुरुआत में बेइंतहा प्यार देखने को मिलता है। कपल्स रिश्ते के पहले या दूसरे हफ्ते में ही महंगे से महंगे तोहफे, फ्लावर और तारीफें करने लगते हैं। इसे लव बॉम्बिंग का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है। शुरुआत में आपको बहुत ज्यादा प्यार इसलिए दिखाया जाता है, ताकि आप मानसिक रूप से उस पर पूरी तरह निर्भर हो जाएं। जब आप उसके बिना नहीं रह पाते, तब वह आपकी हर बात और आपके फैसलों को कंट्रोल करने लगता है।

जैसे ही आप उस इंसान की कोई बात मानने से मना करते हैं, तब अचानक उसका व्यवहार बदल जाता है और वह प्यार जताने के बजाय उखड़ा-उखड़ा बर्ताव करता है। यही नहीं वह आप पर हुक्म चलाने की कोशिश भी करने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह व बॉम्बिंग का संकेत है।

Untitled Design (18)

सॉफ्ट सेविंग क्या है?

सॉफ्ट सेविंग एक तरीके से पॉजिटिव ट्रेंड है, जो आर्थिक समझदारी को दिखाता है। इसमें दोनों पार्टनर्स महंगे रेस्टोरेंट या दिखावे पर पैसे खर्च करने के बजाय बजट-फ्रेंडली डेट्स करना ज्यादा पसंद करते हैं। सॉफ्ट सेविंग का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पार्टनर कंजूस है, बल्कि वह रिश्ते में फाइनेंशियल सिक्योरिटी को ज्यादा अहमियत देता है।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले पार्टनर से जरूर करें 'Money Talk', हर महिला पूछें ये 5 सवाल

पार्टनर की नीयत पहचानने के तरीके

अगर आप भी पता लगना चाहती हैं, कि आपके पार्टनर की नीयत सही है या नहीं, तो इन बातों से पता कर सकती हैं।

  • अगर आपका पार्टनर सच में आपसे प्यार करता है, तो उसका रवैया हमेशा एक जैसा और सम्मानजनक रहेगा, न कि सिर्फ जरूरत पड़ने पर।
  • सच्चा पार्टनर आपकी पर्सनल स्पेस का भी ध्यान रखेगा।
  • अगर पार्टनर सॉफ्ट सेविंग है, तो वह आर्थिक स्थिति को लेकर आपके साथ ईमानदार रहेगा।
  • सिर्फ अच्छी डेट्स पर जाना काफी नहीं है, बल्कि पार्टनर आपके बुरे वक्त में कितना साथ देता है, वो मायने रखता है।

यह भी पढ़ें- Love Language की समझ: क्या आपके और पार्टनर के प्यार जताने की भाषा एक जैसी है?

Untitled Design (19)

निष्कर्ष:  डेटिंग की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ट्रेंड देखने को मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर लव बॉम्बिंग और सॉफ्ट सेविंग दो शब्द खूब ट्रेंड में हैं। अगर आप अपने पार्टनर के व्यवहार में इन दोनों आदतों को सही समय पर पहचान लेते हैं, तो इससे आप न सिर्फ एक गलत इंसान से बच सकते हैं, बल्कि अपने समझदार जीवनसाथी भी चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

imgae credit: MAGNIFIC 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।