Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

क्या है नया ट्रेंड 'फूड डिवोर्स', ज‍िसे अपना रहे कपल्‍स? समझें इसका मतलब

इन द‍िनों कपल्‍स के बीच फूड ड‍िवोर्स का ट्रेंड काफी ज्‍यादा देखने को म‍िल रहा है। यह नाम सुनकर आपको झटका जरूर लगा होगा, लेक‍िन इसमें कपल्‍स का र‍िश्‍ता पूरी तरह से सेफ रहता है।
Updated:- 2026-08-21, 14:53 IST
what is food divorce trend

र‍िलेशनश‍िप में कपल्‍स को कई छोटी-छोटी चीजों पर एक दूसरे की पसंद-नापसंद का ख्‍याल रखना पड़ता है, लेक‍िन हर चीज में दोनों की पसंद एक जैसी हो, ऐसा जरूरी भी नहीं है। खासकर खाने को लेकर पसंद अलग होना बहुत नॉर्मल है। क‍िसी को घर का सादा खाना पसंद हाेता है तो बाहर का स्‍पाइसी फूड खाना पसंद करता है। क‍िसी को शाम में जल्‍दी ड‍िनर करना होता है, तो क‍िसी को रात में लेट खाने की आदत होती है।

ऐसे में अगर बार-बार इन्‍हीं बाताें पर बहस होने लगे तो रोज का खाना भी स‍िरदर्द बन सकता है। इसी परेशानी से बचने के ल‍िए कपल्‍स ने एक नया तरीका ढूंढ न‍िकाला है, ज‍िसे फूड ड‍िवोर्स कहा जाता है। यह नाम सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा, लेक‍िन इसका र‍िश्‍ता टूटने से कोई लेना-देना नहीं है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

food divorce trend (2)

क्या होता है फूड डिवोर्स?

फूड ड‍िवोर्स का सीधा मतलब है क‍ि कपल खाने के मामले में अपनी-अपनी पसंद को पूरी छूट दे रहे हैं। यानी अगर एक को रोटी-सब्‍जी खानी है और दूसरे का मन नूडल्‍स खाने का है, तो क‍िसी को भी अपनी पसंद छोड़ने की जरूरत नहीं है। दोनों ही अपने ह‍िसाब से खाना खा सकते हैं।

इसी तरह अगर शाम के खाने की टाइम‍िंग आपकी जल्‍दी है और दूसरा लेट नाइट ड‍िनर करना चाहता है, तो दोनों ही अलग-अलग समय पर खाना खा सकते हैं। हालांक‍ि, इसका मतलब यह नहीं है क‍ि दोनों एक दूसरे से दूर हो रहे हैं। वो साथ रहते हैं, उनका र‍िश्‍ता भी पहले जैसा ही रहता है। बस खाने को लेकर वो अपनी पसंद का पूरा ध्‍यान रखते हैं।

यह भी पढ़ें- र‍िलेशनश‍िप में लड़क‍ियां क्यों हो जाती हैं ओवर पॉजेसिव? समझें इसके पीछे का साइंस

'रोज का आज क्‍या बनाएं' जब बन जाता है परेशानी

शाम होते ही कई घरों में एक सवाल जरूर सुनने को म‍िलता है और वो यह है क‍ि आज खाने में क्‍या बनेगा? इसमें दोनों ही एक दूसरे से पूछते हैं। ऐसे में दोनों का जवाब अलग-अलग हो सकता है। यह तरीका एक-दो द‍िन का हो, तो कोई द‍िक्‍कत नहीं है, लेक‍िन रोजाना का यही सवाल कई बार बहस की वजह भी बन जाता है। इसील‍िए कपल्‍स फूड ड‍िवोर्स का ट्रेंड अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपका पार्टनर भी रिश्ते में कर रहा है Quiet Quitting? पहचानें ये 5 संकेत और बचाएं अपना रिश्ता

साथ बैठकर ही खाना खाते हैं कपल्‍स

फूड डिवोर्स का यह मतलब बि‍ल्‍कुल भी नहीं है कि वो दोनों साथ बैठकर खाना नहीं खा सकते हैं। अगर दोनों की पसंद एक है या दोनों साथ खाना चाहते हैं, तो आराम से साथ में खा सकते हैं, लेकिन जिस दिन पसंद अलग हो, उस दिन अपनी-अपनी पसंद का खाना खाने में कोई द‍िक्‍कत नहीं है। ऐसे समझें-

  • एक पार्टनर को घर का खाना चाहिए तो वह घर का खाना खा सकता है।
  • दूसरे का मन बाहर का खाना खाने का है तो वह अपनी पसंद का खाना मंगाकर खा सकता है।
  • एक को जल्दी भूख लगती है तो वह पहले खा सकता है।
  • दूसरे को देर से खाना पसंद है तो वह बाद में खा सकता है।
  • वीकेंड या किसी खास दिन दोनों साथ बैठकर खाना भी खा सकते हैं।

food divorce trend

हर बात में समझौता करना जरूरी नहीं

हम सभी को हमेशा से बताया गया है क‍ि र‍िश्‍ते में एडजस्‍ट करना जरूरी होता है, लेक‍िन हर छोटी चीज पर हमेशा एक ही पार्टनर अपनी पसंद को छोड़ता रहे, ऐसा जरूरी नहीं है। खाने को लेकर अगर दोनों की पसंद अलग है, तो एक आसान रास्‍ता यह भी हो सकता है क‍ि दोनों अपनी पसंद का खाना खा लें। इससे क‍िसी को भी कम से कम खाने के मामले में अपनी इच्‍छा दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- रिश्ते में झगड़ों से ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 गलतियां, जानें कड़वाहट की असली वजह

फूड डिवोर्स का आसान मतलब समझें

इसे एक लाइन में समझें तो फूड डिवोर्स रिश्ते से दूरी नहीं, बल्कि खाने की पसंद में आजादी है। अगर एक को व्‍हाइट सॉस पास्‍ता पसंद है और दूसरे को दाल-चावल खाना है, तो हर बार किसी एक को अपनी पसंद छोड़ने की जरूरत नहीं है।

दोनों अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं और जब मन हो तब साथ में भी खाना खा सकते हैं। यानी इस पूरे ट्रेंड का मकसद रिश्ते को खत्म करना नहीं है बल्कि खाने जैसी छोटी बात पर होने वाली रोज की बहस को कम करना है।

यह भी पढ़ें- क्या है 'Pocketing' रिलेशनशिप ट्रेंड? जानें इसे पहचानने के 4 खास तरीके

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/adobe stock

FAQ
क्या फूड डिवोर्स से बजट बिगड़ता है?
अलग-अलग खाना पकाने या ऑनलाइन ऑर्डर करने से महीने का ग्रॉसरी और फूड बजट बढ़ सकता है।
क्या फूड डिवोर्स बच्चों वाले परिवारों में संभव है?
बच्चों वाले परिवारों में इसे रोज लागू करना मुश्किल होता है, क्योंकि वहां हेल्थ और रूटीन जरूरी है।
फूड डिवोर्स के क्या अन्य फायदे हैं?
इससे डाइट ट्रैकिंग आसान होती है और हेल्थ या एलीमेंट्री रिस्ट्रिक्शंस वाले लोगों को सहूलियत मिलती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।