क्या आपका पार्टनर भी रिश्ते में कर रहा है Quiet Quitting? पहचानें ये 5 संकेत और बचाएं अपना रिश्ता

किसी भी रिश्ते में दो इंसान अपने पूरे एफॉर्ट लगाते हैं। मगर कई बार अचानक ऐसी स्थिति बन जाती है कि एक पार्टनर बिना कुछ कहे ही दूरी बनाने लगता है। ऐसे में कई सवाल मन में आते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ या फिर वह अचानक कैसे दूर हो गया। क्या आपका पार्टनर भी अब रिश्ते में पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है? क्या कभी दिनभर होने वाली बातें, अब ना के बराबर रह गई हैं? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में Quiet Quitting वाली स्थिति बन गई है। आज के इस लेख में हम आपको क्वाइट क्विटिंग के ऐसे 5 मुख्य संकेत बताने जा रहे हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकती हैं।
रिश्ते में क्वाइट क्विटिंग के 5 बड़े संकेत
अगर आप लंबे समय से रिश्ते में हैं, लेकिन अब दोनों के बीच का बर्ताव बदल चुका है। अगर हां, तो आप नीचे बताए गए संकेत से इसके बारे में समझ सकती हैं।
1. बातचीत और कम्युनिकेशन में कमी आना
क्वाइट क्विटिंग का सबसे बड़ा और पहला कारण बातचीत का कम होना है। अगर आपका पार्टनर अब आपसे अपने दिनभर की बातें शेयर नहीं करता है। साथ ही आपके मैसेज का जवाब बहुत देर से देता है या फिर बातचीत को जल्दी खत्म करने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब यह है कि वह रिश्ते से भावनात्मक रूप से पीछे हट रहा है। पहले जहां हर छोटी-बड़ी बात पर चर्चा होती थी। वहीं अब दोनों के बीच एक अजीब सी खामोशी और दूरी छाने लगती है।

इसे भी पढ़ें- रिलेशनशिप में लड़कियां क्यों हो जाती हैं ओवर पॉजेसिव? समझें इसके पीछे का साइंस
2. क्वालिटी टाइम न देना
रिश्ते में जब कोई पार्टनर क्वाइट क्विटिंग की स्थिति में होता है, तो वह आपके साथ समय बिताने से कतराने लगता है। वह वीकेंड पर बाहर जाने या साथ में वक्त बिताने के बजाय अपने दोस्तों, ऑफिस या अकेले रहना ज्यादा पसंद करता है। अगर आप साथ में होते भी हैं, तो उसका ध्यान फोन या किसी अन्य काम में होता है। पार्टनर की यह रवैया साफ इशारा करता है कि अब उसे रिश्ते में पहले जैसी प्राथमिकता महसूस नहीं हो रही है।
3. फ्यूचर प्लानिंग से दूरी बनाना
अक्सर रिश्ते में साथ रहने वाले न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य को लेकर भी प्लानिंग करते हैं। मगर क्वाइट क्विंटिंग वाली स्थिति में पार्टनर भविष्य की बाते करने से कतराता है। अगर आप ट्रिप पर जाने या आगे की कोई प्लानिंग करती हैं, तो वह टालमटोल या कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है। इस तरह का व्यवहार यह बताता है कि वह अब इस रिश्ते में लंबी दूरी तय करने को लेकर असमंजस में है।

4. छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना और गुस्सा करना
जब कोई इंसान खुलकर अपनी भावनाएं या समस्याएं साझा नहीं कर पाता, तो उसका घुटन भरा गुस्सा छोटी-छोटी बातों पर बाहर निकलता है। आपका पार्टनर बिना किसी ठोस वजह के आप पर झुंझला सकता है, छोटी गलतियों को बड़ा बना सकता है या हर बात पर नुस्ख निकाल सकता है। यह इस बात का प्रतीक है कि उसके मन में कुछ चल रहा है, लेकिन वह आपसे सीधे तौर पर संवाद करने से बच रहा है।
5.भावनाओं और केयर का खत्म होना
रिश्ते की नींव प्यार, परवाह और एक-दूसरे के प्रति सम्मान पर टिकी होती है। क्वाइट क्विटिंग के दौरान पार्टनर आपकी भावनाओं की परवाह करना बंद कर देता है। आपके बीमार होने पर, किसी परेशानी में होने पर या सफलता मिलने पर भी उसकी तरफ से वह उत्साह या अपनापन नजर नहीं आता जो पहले हुआ करता था। वह रिश्ते में सिर्फ फॉर्मेलिटी निभा रहा होता है।
इसे भी पढ़ें- पहले हर बात की फिक्र, अब बस दूरी; ये 7 बातें बताती हैं आपके पार्टनर का बदला हुआ रवैया
रिश्ते में 'क्वाइट क्विटिंग' आना इस बात का संकेत है कि चीजें अंदर ही अंदर बिगड़ रही हैं। मगर इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता खत्म हो चुका है। अगर आप समय रहते अपने पार्टनर से खुलकर बात करें, उनकी बातों को बिना जज किए सुनें और अपने बीच के फासलों को पाटने की कोशिश करें, तो इस स्थिति को बदला जा सकता है।
Image Credit- Magnific
Image credit- Magnific
- रिश्तों में 'क्वाइट क्विटिंग' का क्या मतलब है?
- 'क्वाइट क्विटिंग' का मतलब बिना रिश्ता आधिकारिक रूप से तोड़े, पार्टनर का मानसिक और भावनात्मक रूप से पीछे हट जाना है, जहां वे रिश्ते को बचाने के लिए न्यूनतम प्रयास ही करते हैं।
- क्या रिश्ते की क्वाइट क्विटिंग, कार्यस्थल की 'क्वाइट क्विटिंग' से अलग है?
- मूल कॉन्सेप्ट एक जैसा ही है, कम से कम काम करना और सिर्फ कामचलाऊ स्थिति बनाए रखना। अंतर यह है कि यहां नौकरी की जगह व्यक्तिगत और रोमांटिक रिश्ता प्रभावित होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।