Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

भिंडी, तोरी और आलू से कराएं बच्चों को ये मजेदार पेंटिंग, खेल-खेल में सीख जाएंगे ड्राइंग

बच्चों को मोबाइल या टीवी की स्क्रीन से दूर रखने और उनकी क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए पेंटिंग से बेहतर कोई तरीका नहीं है। अगर बच्चे पेंटिंग ब्रश अच्छे से नहीं चला पाते हैं, तो रसोई में रखी भिंडी, तोरी और आलू का इस्तेमाल करें।
Updated:- 2026-07-24, 22:46 IST
Vegetable printing craft ideas for school project

बच्चे जब रंगों के साथ खेलते हैं, तो उनका दिमाग तेजी से काम करने लगता है। साथ ही उनकी सोच भी बेहतर होती है। मगर छोटे बच्चों के लिए पेंटिंग ब्रश पकड़ना और उससे सही आकार बनाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसे में कई बार बच्चे बोर होकर पेंटिंग करना छोड़ देते हैं। अगर आप अपने बच्चे को बिना किसी परेशानी के ड्राइंग बनाना सिखाना चाहती हैं, तो रसोई में रखी सब्जियां काम आ सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सब्जियों के नाम और इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

भिंडी से बनाएं सुंदर फूल

अगर आप बच्चे को आसानी से फूल बनाना सिखाना चाहती हैं, तो भिंडी का इस्तेमाल कर सकती हैं। भिंडी का कटिंग पैटर्न प्राकृतिक रूप से एक फूल की तरह दिखता है।

  • इससे फूल बनाने के लिए भिंडी को आगे की तरफ से सीधा काट लें।
  • अब कटे हुए हिस्से को वॉटर कलर या एक्रेलिक कलर में डुबोएं और ड्राइंग शीट पर ठप्पा लगाएं।
  • ऐसा करने से कागज पर बहुत ही सुंदर 5-6 पंखुड़ियों वाला फूल बन जाएगा।
  • इसके बाद नीचे हरे रंग से डंडी और पत्तियां बना दें।

how to make drawing help of bhidi

इसे भी पढ़ें- बच्चा बार-बार बोलता है झूठ? गुस्सा करने के बजाय इन 5 तरीकों से करें सुधार

आलू से बनाएं मनपसंद शेप्स

आलू की मदद से बच्चे किसी भी आकार के ठप्पे बना सकती हैं। इसके लिए एक मध्यम आकार के आलू को बीच से आधा काट लें। अब उस पर चाकू या कुकी कटर या मोल्ड की मदद से स्टार, दिल, त्रिकोण या पेड़ का आकार बना लें। इसके बाद आलू के इस शेप वाले हिस्से पर रंग लगाएं और पेपर पर छापते जाएं। इससे बच्चे अलग-अलग आकृतियां आसानी से सीख जाएंगे।

how to make drawing help of potato

तोरी से बनाएं बड़े पैटर्न्स और डिजाइन

तोरी के अंदर का टेक्सचर और जालीदार बनावट बहुत अनोखी होती है। इसके लिए तोरी के आगे के गोल हिस्से को काट लें। अब इसे किसी गाढ़े रंग में भिगोकर गोल-गोल छापे लगाएं। इससे आप बड़े आकार के फूल, सूरजमुखी या खूबसूरत बैकग्राउंड पैटर्न्स तैयार कर सकती हैं।

how to use  bottle gourd for drawing

ड्राइंग कराते समय ध्यान रखें ये बातें

  • बच्चों के लिए नॉन-टॉक्सिक वॉटर कलर्स या पोस्टर कलर्स का ही इस्तेमाल करें।
  • सब्जी काटने के बाद उसमें नमी या पानी होता है। पेंट में डुबोने से पहले कटे हिस्से को कॉटन के कपड़े या टिशू पेपर से पोंछ लें।
  • पेंटिंग कराते वक्त नीचे पुराना अखबार जरूर बिछा दें, जिससे फर्श या मेज गंदी न हो।

इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स की ये 4 गलतियां, बचपन ही नहीं; बड़े होने पर भी बच्चे को बनाती हैं जिद्दी

इन आसान तरीकों को आजमाकर आप अपने बच्चों को खेल-खेल में फूल-पत्ती, बोट, आइसक्रीम जैसी तमाम आकृतियां सिखा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।