घर पर आप भी सूरजमुखी के फूल से बना सकते हैं नेचुरल साबुन, जानें कैसे

How To Make Soap From Sunflower Leaves In Hindi: साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हम और आप हर रोज करते हैं। साबुन का इस्तेमाल कोई नहाने में करता है तो कई लोग मुंह-हाथ साफ करने के लिए इस्तेमाल करता है।
भारत में ऐसे हजारों लोग हैं जो सिर्फ एक किस्म या फिर किसी एक फल-फूल से तैयार साबुन को ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसे कई लोग भी हैं जो सूरजमुखी के फूलों से तैयार साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं।
अगर आप भी सूरजमुखी के फूल से तैयार साबुन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और साबुन को खरीदने के लिए बार-बार मार्केट जाते हैं। साबुन के लिए अधिक पैसे भी खर्च करते तो फिर आपको बता दें कि इस साबुन को आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
सूरजमुखी के फूल से साबुन बनाने के लिए सामग्री

- सूरजमुखी के फूल-3-4 कप
- शहद- 2 चम्मच
- हल्दी-1 चुटकी
- शिया बटर-20 ग्राम
- गुलाब जल-2 चम्मच
- सोप बेस
- एलोवेरा जेल- 2 कप
इसे भी पढ़ें: सिर्फ नहाने के लिए नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं साबुन का इस्तेमाल, जानिए कैसे
सूरजमुखी के फूल से साबुन बनाने का तरीका

- सूरजमुखी के फूल से साबुन बनाने के लिए सबसे पहले फूल को साफ कर लें।
- इसके बाद फूल में मिक्सर ग्राइंडर में डालें। अब इसमें एक कप पानी भी डालकर फूल का पेस्ट बना लें।
- इधर एक पैन को गर्म करें। अब इस पैन में शिया बटर को डालकर कुछ देर गर्म कर लें।
- कुछ देर बाद पैन में शहद और हल्दी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसमें सूरजमुखी के पेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 1 मिनट के लिए गर्म कर लें।
- इधर के अन्य बर्तन में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और सूरजमुखी पेस्ट को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण को सोप बेस में रखकर डीप फ्रीज़ में लगभग 4-5 घंटे के लिए रख दें।
- 5 घंटे बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
साबुन बनाने के लिए सूरजमुखी फूल ही क्यों?

सूरजमुखी एक ऐसा फूल है जिसके फल और फूल को कई लोग फायदेमंद मानते हैं। कहा जाता है कि इस फूल को ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे कई लोग गार्डन में लगाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करेगा ये होममेड साबुन, ऐसे करें तैयार
साबुन के कुछ बेस्ट फायदे
- घर पर तैयार यह होममेड साबुन कई मायने में फायदेमंद है। जैसे-
- इसमें इस्तेमाल होने वाला एलोवेरा जेल, हल्दी स्किन के लिए कई रूप में बेस्ट माना जाता है। जैसे-खुजली, दाग आदि समस्या से दूर रखने में हेल्प करते हैं।
- इस साबुन में इस्तेमाल होने वाला गुलाब जल और शहद भी सर्दियों में होने वाली परेशानियों से दूर रखने में हेप्ल करते हैं।
- नोट: नोट: अगर स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।