herzindagi

Wedding Special: सर्दियों में कर रही हैं शादी तो मेनू में शामिल करें ये 9 तरह के सूप

ठंड में पेट भरने के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। यही कारण है कि सर्दियों में सूप बहुत ज्यादा प्रचलित होते हैं। शादियों और पार्टियों में भी तरह-तरह के सूप की रेसिपीज देखी जा सकती है। अगर आप भी ठंड में शादी कर रही हैं तो अपने मेनू में सूप तो शामिल करेंगी ही। चलिए आज आपको कुछ स्वादिष्ट, टेस्टी और हेल्दी सूप रेसिपीज के बारे में बताएं।

Ankita Bangwal

Editorial

Updated:- 29 Nov 2022, 12:11 IST

टमाटर का सूप

Create Image :

क्रीम ऑफ टोमेटो सूप सबसे लोकप्रिय सूप्स में से है। यह गाढ़ा और क्रीमियर सूप हर शादी में एक परफेक्ट ऐपेटाइजर का काम करता है। इसमें टमाटर को प्याज-लहसुन आदि के साथ पकाया जाता है और फिर उसकी प्यूरी बनाकर धीमी आंच पर कुछ देर पकाने के बाद क्रीम के साथ सर्व किया जाता है। इस सूप में कुछ लोग ब्रेड क्रुटोन्स भी मिलाते हैं, जो और भी स्वादिष्ट लगते हैं।

चिकन नूडल सूप

Create Image :

चिकन नूडल सूप के बिना तो सर्दियां अधूरी है। यह स्पाइसी और क्रीमी सूप न सिर्फ पीने में अच्छा लगता है बल्कि इसकी सब्जियां और नूडल्स भी एक स्वादिष्ट फ्लेवर जोड़ते हैं। आप शादी में नॉन-वेज मेनू जोड़ रही हैं तो इस सूप को भी जरूर शामिल करें।

यखिनी शोरबा

Create Image :

नाम से शायद आपको पता लगा हो। यह कश्मीरी मटन सूप है जो सर्दियों में आपको गर्माहट महसूस कराने के लिए बेहतर होता है। इसमें मटन को घी और खड़े मसालों के साथ भूना जाता है और धीमी आंच पर थोड़ी सी दही के साथ पकाकर यह स्वादिष्ट, हेल्दी रेसिपी बनती है। शादी में कुछ नया पेश करने के लिए इसे मेनू में शामिल करें।

लेमन-कोरिएंडर सूप

Create Image :

इस सूप में खूब सारी सब्जियां पड़ती हैं और इसके साथ ही हरा धनिया और नींबू का रस स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। इसे आमतौर पर स्टार्ट या ऐपेटाइजर की तरह सर्व किया जाता है। यह हेल्दी और फिलिंग सूप आपको भी अपने मेनू में शामिल जरूर करना चाहिए।

मकई शोरबा

Create Image :

इसे भुट्टे का शोरबा भी कहते हैं। सर्दियों में आने वाला भुट्टा बहुत मीठा और स्वादिष्ट लगता है। अगर आप अपनी शादी में कुछ नया परोसने की ख्वाहिश में हैं तो आम सूप से ज्यादा बेहतर यह रेसिपी है। इसे बनाने के लिए सब्जियों के साथ भुट्टे के दाने को भूना जाता है और फिर धीमी आंच पर कॉर्न फ्लोर और दूध डालकर पकाया जाता है। स्वाद के लिए लोग इसमें क्रीम भी मिलाते हैं।

इसे भी पढ़ें : इस विंटर इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं चिकन सूप

 

मनचाऊ सूप

Create Image :

इंडो-चीनी सूप मनचाऊ भारत में बहुत पसंद किया जाता है। हर चाइनीज खाने वाले ने एक बार तो इस सूप को ट्राई किया ही होगा। अगर आप अपने मेनू में चाइनीज रख रही हैं तो फिर यह सूप भी जरूर शामिल करें। इसमें सब्जियों को भूनकर उसमें राइस विनेगर और सोया सॉस मिलाया जाता है। साथ ही नूडल्स को फ्राई करके ऊपर से इसमें डालकर सर्व किया जाता है। 

चिकन क्लीयर सूप

Create Image :

चिकन क्लीयर सूप आपकी बॉडी को गर्माहट पहुंचाता है और इसके पोषक तत्व शरीर के लिए अच्छे होते हैं। कोल्ड और फ्लू के लिए यह एक अच्छा सूप है जिसे आप विंटर वेडिंग मेनू में शामिल कर सकती हैं। इस सूप में थाइम और लेमन ग्रास (लेमन ग्रास के फायदे) का उपयोग होता है जो सूप को और स्वादिष्ट बनाता है।

पालक सूप

Create Image :

सर्दियों में खूब हरी सब्जियां आती हैं। इन्हें ठंड में खाने से हमें भरपूर पोषण मिलता है। अगर आपको अपनी शादी में ऐसा ही पोषक तत्वों से भरपूर सूप रखना है तो पालक का सूप अच्छा विकल्प है। प्याज और लहसुन के साथ पालक को सॉते करके उसे ब्लेंड किया जाता है और फिर कढ़ाही में दूध और क्रीम जोड़कर उसे क्रीमी बनाते हैं। 

थुकपा सूप

Create Image :

यह एक नेपाली, तिब्बती और लद्दाखी सूप है जिसे आपने पहाड़ों में खूब खाया होगा। इसे वेज और नॉन वेज दोनों तरह से बनाया जाता है। इस सूप में सफेद सिरका, सोया सॉस, ग्रीन चिलीज का इस्तेमाल होता है। सब्जियों के साथ स्टीम नूडल्स इसमें डाले जाते हैं। शादी के मेनू के लिए इसे टेस्ट ऐपेटाइजर आपके लिए नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में ट्राई करें आसानी से बनने वाली ये 4 सूप रेसिपीज

तो ये हैं वो 9 सूप की रेसिपीज जिन्हें आप भी अपने वेडिंग मेनू में शामिल कर सकती हैं। ये सूप स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हैं जो सर्द हवाओं में आपको गर्माहट पहुंचाएंगे।

आपने इनमें से कितने सूप टेस्ट किए हैं, हमें कमेंट कर बताएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: geekrobocook, thechannel46, easyindiancookbook, firstcry

Winter Soup Recipes|बेस्ट सूप रेपिसीज|Shadi Wala Soup | soup recipes for winter wedding | Herzindagi