Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

XXX: Return of Xander Cage नहीं बल्कि यह होने वाली थी दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म

दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म XXX काफी सुर्खियों में रही थी। लेकिन, आपको बता दें कि असल में दीपिका किसी और फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-29, 17:51 IST
deepika padukone in fast and furious

दीपिका पादुकोण ने 2017 में विन डीजल के साथ फिल्म XXX: Return of Xander Cage से हॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, XXX के बाद दीपिका किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। लेडी सिंघम दीपिका, इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एज्वॉय कर रही हैं और उनकी झोली में कई फिल्में भी हैं।  XXX: Return of Xander Cage बेशक, दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका को इससे लगभग 4-5 साल पहले एक हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई थी पर तब दीपिका उस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सी थी वह फिल्म और क्यों बॉलीवुड की शांतिप्रिया ने उसे करने से मना कर दिया था।

XXX से पहले दीपिका को ऑफर हुई थी यह हॉलीवुड फिल्म

deepika padukone in xxx

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने विन डीजल के साथ XXX मूवी फ्रेंचाइज से हॉलीवुड में  कदम रखा था। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। बता दें कि दीपिका को इससे पहले 2013 में विन डीजल की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' ऑफर हुई थी। लेकिन, दीपिका उस वक्त यह फिल्म नहीं कर पाई थीं। बाद में दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस वक्त मैं 'गोलियो की रासलीला- रामलीला' फिल्म से जुड़ कमिटमेंट्स में बिजी थी। इसलिए, मैं उस फिल्म को नहीं कर पाई थी। दीपिका के स्पोक्सपर्सन ने उस वक्त एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा था, "दीपिका को फास्ट एंड फ्यूरियस का हिस्सा बनने का ऑफर मिला था। दीपिका इस फ्रेंचाइजी को पसंद करती हैं। लेकिन, अपने प्रॉयर कमिटमंट्स की वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी थीं।"

दीपिका ने छोड़ी थी पहली बॉलीवुड फिल्म

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण ने बाद में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी जिक्र किया था कि जब उन्हें बॉलीवुड में पहली फिल्म ऑफर हुई थी, तो उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था। क्योंकि तब वक्त वह उसके लिए तैयार नहीं थी। इसी तरह, जब उन्हें पहली हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई, तब भी उन्हें मना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

यह भी पढ़ें-  XXX Movie के बाद को-एक्टर Vin Diesel के साथ घर बसाना चाहती थीं दीपिका, कहा था बिना आग के धुआं...

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।