herzindagi
xxx deepika padukone

XXX: Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने क्यों नहीं किया हॉलीवुड में काम?

दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म XXX काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म के बाद दीपिका किसी हॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। इसका कारण उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-22, 18:33 IST

दीपिका पादुकोण ने 2017 में विन डीजल के साथ फिल्म XXX: Return of Xander Cage से हॉलीवुड डेब्यू किया था। दीपिका बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं और इस फिल्म के बाद सबको उम्मीद थी कि अब दीपिका हॉलीवुड में भी काम करती नजर आएंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। XXX के बाद दीपिका किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। इसके पीछे की वजह 'जवान' एक्ट्रेस ने खुद कई बार इंटरव्यू के दौरान बताई थी। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों बॉलीवुड की लीला XXX के बाद किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं।

XXX के बाद किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में क्यों नजर नहीं आईं दीपिका पादुकोण? 

deepika padukone film xxx

दीपिका पादुकोण 2017 में फिल्म XXX में नजर आईं थी। प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी साल हॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन प्रियंका इसके बाद कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स कर चुकी हैं। वहीं, दीपिका ने इसके बाद किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम नहीं किया। इसके पीछे की वजह से बारे में बात करते हुए उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह फिल्मों को इंडियन या फिर ग्लोबल बेस पर नहीं देखती हैं। वह बस अच्छी फिल्में करना चाहती हैं। ऐसे रोल करना चाहती हैं जो दमदार हों। उन्होंने XXX फिल्म भी इसलिए की थी क्योंकि उस फिल्म में उन्हें अपना रोल बहुत पॉवरफुल लगा था। उन्होंने यह भी कहा था कि हॉलीवुड ही नहीं दुनिया के किसी भी हिस्से से अगर उन्हें अच्छी फिल्म का ऑफर मिलेगा, तो वह जरूर करेंगी। अभी वह हॉलीवुड फिल्मों के लिए ज्यादा कोशिश भी नहीं कर रही हैं। यह इंटरव्यू उन्होंने 2020 में दिया था।

यह भी पढ़ें- XXX Movie के बाद को-एक्टर Vin Diesel के साथ घर बसाना चाहती थीं दीपिका, कहा था बिना आग के धुआं....

हॉलीवुड फिल्मों को लेकर दीपिका ने फिर की बात

जवान की सक्सेस के बाद दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर हॉलीवुड फिल्मों में काम न करने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी हॉलीवुड जर्नी काफी स्लो रही है क्योंकि वह अपनी शर्तों पर काम करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि एक्टर्स वहां वो बनकर काम क्यों नहीं करते हैं, जो वे हैं। दीपिका की मानें तो वह अपनी जर्नी से बहुत खुश हैं और सबसे ज्यादा सुकून उन्हें इस बात से है कि वह अपने कल्चर में अपनी शर्तों पर काम कर रही हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- XXX को क्यों समझा जाता है गलत, कैसे एडल्ट फिल्म से जुड़ गया यह अक्षर?

दीपिका करने वाली थीं एक हॉलीवुड फिल्म

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बता दें कि दीपिका एक हॉलीवुड फिल्म करने वाली थीं। इस फिल्म में वह खुद पैसा लगाने वाली थीं। जिसे लेकर उन्होंने 2021 में अनाउंसमेंट भी की थी लेकिन इस फिल्म को लेकर बाद में कोई अपडेट नहीं आया।

यह भी पढ़ें- XXX सहित एक्शन से भरपूर हैं ये हॉलीवुड सीरीज, लेट नाइट बिंज वॉच के लिए हैं बेस्ट

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।