Stree 2 Teaser: 'जे तो आ गई सच में...' स्त्री 2 का टीजर हुआ रिलीज, हॉरर और कॉमेडी का लगेगा जबरदस्त तड़का

  राजकुमार राव और श्रध्दा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीजर काफी दिलचस्प लग रहा है।
Updated:- 2024-06-25, 13:16 IST
Stree  Teaser out  released

बॉलीवुड में इन दिनों कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। राजकुमार राव और श्रध्दा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' इन्हीं में से एक है। इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट को फैंस ने काफी पसंद किया था और अब इसका दूसरा पार्ट भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर आउट हो चुका है और यह काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है। इस फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त तड़का है और टीजर से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में इस बार सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर और कॉमेडी पिछले पार्ट से भी ज्यादा होने वाली है। चलिए, आपको बताते हैं कि टीजर में क्या कुछ खास है?

Stree 2 का टीजर हुआ रिलीज

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

राजकुमार राव और श्रध्दा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का ऑफिशियल टीजर आउट हो चुका है। 'जे तो आ गई सच में...' राजकुमार राव के इस डायलॉग के साथ टीजर की शुरुआत होती है। दीवारों पर जगह-जगह 'ओ स्त्री रक्षा करना....' ऐसा लिखा हुआ दिख रहा है। टीजर में राजकुमार राव, श्रध्दा कपूर के अलावा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट लगभग पार्ट 1 जैसी ही है। फिल्म का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था और अब इसके दूसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

पहले पार्ट के बाद आगे बढ़ेगी कहानी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि कहानी पहले पार्ट से आगे बढ़ेगी। पहले पार्ट के आखिर में राजकुमार राव ने चुड़ैल की चोटी काट दी थी। इस पार्ट में वह मजाक में इस बात को कहते भी नजर आए हैं। अब देखना होगा कि सेकेंड पार्ट किस तरह आगे बढ़ता है और इसमें क्या कुछ ट्विस्ट होते हैं। टीजर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और कह रहे हैं, 'ओ स्त्री जल्दी आना...'

 

यह भी पढ़ें- Singham Again और Stree 2 की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देंगी दोनों फिल्में

आपको Stree 2 का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: हॉलीवुड स्टाइल धमाकेदार एक्शन से लेकर महाभारत काल की कहानी तक, इन 5 वजहों से दूसरे ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ गया है फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।