herzindagi
image

साल 2025 में परदे पर धमाल मचाएंगी ये जोड़ियां, दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं फैंस

New Bollywood Onscreen Jodis for 2025: साल 2025 में बड़े परदे पर कई नई जोड़ियां नजर आने वाली हैं। इन जोड़ियों को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर और धनुष-कृति सेनन समेत कई न्यू जोड़ी इस साल परदे पर धमाल मचा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 22:33 IST

Fresh Bollywood Pairing in 2025: बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़िया हैं, जिन्हें फैंस हमेशा से बहुत प्यार देते हैं। राज कपूर-नर्गिस, धर्मेंद्र-हेमामालिनी और शाहरुख-काजोल समेत कई ऐसी जोड़ियां हैं, जो जब भी परदे पर नजर आईं, उन्होंने जमकर धमाल मचाया। इसके बाद वरुण-आलिया और रणबीर-दीपिका जैसी कई नई जोड़ियां भी हैं, जिन्हें ऑडियन्स ने काफी प्यार दिया। बेशक जो जोड़ी फैंस के दिलों में जगह बना लेती हैं, उनके परदे पर साथ आने का हमेशा ऑडियन्स को इंतजार रहता है। लेकिन, नई जोड़ियों को परदे पर देखने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। साल 2025 में बड़े परदे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर और धनुष-कृति सेनन समेत कई नई जोड़ियां धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। चलिए, जानते हैं इनके बारे में।

सिद्धार्थ मल्होत्रा- जान्हवी कपूर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

साल 2025 में बड़े परदे पर पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। ये दोनों फिल्म 'परम सुंदरी' में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म एक नॉर्थ-साउथ की लव स्टोरी होगी। जिसमें सिद्धार्थ नॉर्थ के लड़के और जान्हवी, साउथ की लड़की का किरदार निभाएंगी। फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है और फिल्म 25 जुलाई, 2025 को रिलीज होगी।

धनुष-कृति सेनन

आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' फिल्म के लिए कृति सेनन और धनुष साथ नजर आएंगे। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करेगी और फैंस इन जोड़ी को परदे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। फिल्म कई बार पोस्टपोन हो चुकी है।

तृप्ति डिमरी-सिध्दांत चतुर्वेदी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

यह विडियो भी देखें

More For You

तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'धड़क 2' में साथ नजर आने वाले हैं। 'धड़क' फिल्म को ऑडियन्स ने काफी पसंद किया है और इस फिल्म के सीक्वल का ऑडियन्स को काफी इंतजार है। फिल्म के पहले पार्ट में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर नजर आए थे और फैंस ने इन्हें काफी प्यार दिया था।

खुशी कपूर- इब्राहिम अली खान

खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान फिल्म 'नादानियां' में साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों भी पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे और ऐसे में फैंस को इनसे काफी उम्मीदे हैं। खबरों की मानें को यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें- 2025 Most Awaited Hollywood Sequels: साल 2025 में आएंगे हॉलीवुड के ये 7 सीक्वल, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

अनन्या पांडे-लक्ष्य

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी साल 2025 में बड़े परदे पर दस्तक देगी। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य नजर आएंगे। फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं और इनमें अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री काफी शानदार दिख रही है। इस नए पेयर के साथ, इस न्यू एज लव स्टोरी का फैंस को काफी इंतजार है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने इसे एक इंटेस और पैशेनेट लव स्टोरी बताया था।

 

 यह भी पढ़ें- 'अग्ली' से लेकर 'रतसासन' तक, ये 6 साइको थ्रिलर फिल्में बना सकती हैं नए साल की छुट्टी मजेदार...एक-एक में ट्विस्ट है कमाल


इन नई जोड़ियों को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आपको इनमें से किस जोड़ी का सबसे ज्यादा इंतजार है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।