herzindagi
most awaited upcoming hollywood sequels to release in 2025 captain america avatar 3 to jurassic world

2025 Most Awaited Hollywood Sequels: साल 2025 में आएंगे हॉलीवुड के ये 7 सीक्वल, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

Upcoming Hollywood Sequels To Release in 2025: साल 2025 में कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के Sequels रिलीज होने वाले हैं, जिनको लेकर फैंस में काफी बेताबी है। आइए देखें 2025 में कौन-सी हॉलीवुड फिल्मों के अगले पार्ट रिलीज होने वाले हैं?
Editorial
Updated:- 2024-12-23, 17:57 IST

Most Awaited Upcoming Hollywood Sequels To Release in 2025: बॉलीवुड और साउथ फिल्में लगातार अच्छी कमाई कर रही हैं, लेकिन हॉलीवुड को मात दे पाना अभी भी इनके लिए काफी मुश्किल है। 2025 में हॉलीवुड की कई पॉपुलर मूवीज के अगले पार्ट रिलीज होने वाले हैं, जो फिल्मी दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं। इन सभी हॉलीवुड मूवीज की इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। इनके पुराने पार्ट्स ने इंडिया में ताबड़तोड़ कमाई की। आइए आपको बताते हैं किन हॉलीवुड फिल्मों के सीक्वल साल 2025 में रिलीज होने वाले हैं। 

यह भी देखें- 'सीनियर ईयर' से लेकर 'वेडिंग क्रैशर्स' तक...मूड को लाइट कर देंगी हॉलीवुड की ये कॉमेडी फिल्में

मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग

Mission Impossible The Final Reckoning

अब तक मिशन इंपॉसिबल सीरीज की हर फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों में कमाई की है। इसके पिछले पार्ट मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने भारत में 110.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साल 2023 में इसका आखिरी पार्ट रिलीज हुआ था। अब इसका अगला पार्ट साल 2024 मई में रिलीज होने वाला है। फिल्म में टॉम क्रूज दर्शकों को दीवाना बनाने वाले हैं। 

अवतार फायर एंड ऐश

एक समय पर अवतार दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। अवतार 2009 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट 2022 में आया था। इसके दूसरे पार्ट अवतार द वे ऑफ वॉटर ने अकेले भारत में ही 391.4 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म का तीसरा पार्ट अवतार फायर एंड ऐश साल 2025 में दिसंबर तक रिलीज हो सकता है। 

थंडरबोल्ट्स

thunderbolts

मार्वल के सुपरहीरोज एक बार फिर से मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। थंडरबोल्ट्स साल 2025 मई में रिलीज होने वाली है। मार्वल की पिछली कई फिल्में भारत में जमकर कमाई कर चुकी हैं। अवेंजर्स एंडगेम ने भारत में लगभग 370.05 की कमाई की थी। फिल्म थंडरबोल्ट्स में अवेंजर्स की पूरी टीम फिर से साथ आने वाली है। 

More For You

द फैंटास्टिक फोर

the fantastic four

फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है। फैंटास्टिक फोर सीरीज पहली फिल्म साल 2005 में आई थी। इसके सभी किरदार मार्वल कॉमिक्स के जाने-माने कैरेक्टर हैं। इसकी अगली सीरिज से भी फैंस को खूब उम्मीदें हैं। इंडिया में भी फैंस को इससे काफी उम्मीदे हैं। 

सुपरमैन

डीसी के ये कैरेक्टर्स अपने से लगते हैं। सुपरमैन को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज है। नया सुपरमैन दुनिया को बचाने अब 11 जुलाई 2025 में आने वाला है। इस करेक्टर को भारत में भी खूब पसंद किया जाता है।  

कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड

captain america brave new world

अवेंजर्स एंडगेम के बाद कैप्टन अमेरिका ने अपनी भूमिका छोड़ दी। कैप्टन अमेरिका एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने के लिए साल 2025 में आने वाले हैं। फैंस को कैप्टन अमेरिका का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। 

यह भी देखें- क्या शाहरुख खान ने हनी सिंह को सच में मारा था थप्पड़? 9 साल बाद रैपर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।