Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

शाहिद कपूर का धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन, देवा में धाकड़ पुलिस कैरेक्टर में आएंगे नजर...नई रिलीज डेट आई सामने

फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें शाहिद कपूर के अलावा, देवा में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं। देवा का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है।
Updated:- 2025-01-06, 17:03 IST
image

Deva Movie Release Date: लंबे समय के बाद  शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा का टीजर रिलीज कर हो चुका है। इसमें एक्टर धाकड़ पुलिस के किरदार में नजर आने वाले हैं। टीजर में एक्टर का दिल दहलाने वाला स्टंट, हाई-ऑक्टेन चेज और बिजली से चलने वाले डांस सीक्वेंस उन्हें उनकी पुरानी फिल्में एकदम अलग बनाता है। अगर आप शाहिद कपूर के फैन और एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं, तो यह फिल्म आपकी फेवरेट हो सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको फिल्म की रिलीज डेट और एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

'देवा' का टीजर आउट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

रविवार को मेकर्स ने शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का टीजर रिलीज किया था, जिसमें शाहिद कपूर बागी मूड में डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहिद ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, "डी डे आ गया है। मचाना चालू।" क्लिप में शाहिद कपूर को बेहिचक अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए दिखाया गया है। इसमें शाहिद को एक इंटेंस ट्रैक पर डांस करते हुए दिखाया गया है, साथ ही कुछ फुटेज में उन्हें पुलिस वाले के रूप में बुरे लोगों से लड़ते हुए दिखाया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के निर्माताओं ने शाहिद के किरदार के माध्यम से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की 'एंग्री यंग मैन' कैरेक्टर से प्रेरणा लेते हुए इस किरदार को पेश किया है।

शाहिद का ट्रांसफॉर्मेशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

'विवाह' फिल्म में शाहिद के किरदार को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब जहां पहले दो कैरेक्टर एक-दूसरे से विपरीत तो वहीं एक बार फिर से एक्टर अपने कैरेक्टर में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन करते हुए नजर आएंगे। अपकमिंग फिल्म 'देवा' में एक्टर एक धाकड़ पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे जो एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह गहराई में जाता है, वह धोखे और विश्वासघात के जाल को उजागर करता है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है।

इसे भी पढ़ें- फिल्म 'जब वी मेट' करने को इस वजह से तैयार नहीं थीं करीना कपूर, शाहिद के कहने पर भरी थी हामी...शूटिंग के बाद अलग हो गए थे दोनों के रास्ते

फिल्म की रिलीज डेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद की 'देवा' पहले 14 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट भी आ गई है। अब यह 31 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहिद कपूर लगभग एक साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। 

इसे भी पढ़ें- शाहिद कपूर की आने वाली एक्शन मूवी 'देवा' से मिलती जुलती देखें ये 5 जबरदस्त फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Instagram


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।