Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Deva Release Date Out: शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' इस दिन होगी रिलीज, सिनेमाघरों में जानें कब मचेगा धमाल?

Shahid Kapoor Deva Release Date: शाहिद कपूर की फिल्म देवा साल 2025 में वेलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।
Updated:- 2024-07-19, 12:29 IST
when deva will be released

Shahid Kapoor Deva Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म देवा की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर शाहिद एक धमाकेदार रोल में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें शाहिद छोटे बाल के साथ हाथ में रिवॉल्वर लिए और पुलिस वाले किरदार में काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। इस अवतार को देख अब फैंस भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। शाहिन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने एक्शन थ्रिलर फिल्म की डेट अनाउंस कर दी है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि ये कब रिलीज होगी और इस फिल्म में कौन-कौन से किरदार नजर आने वाले हैं। 

शाहिद कपूर की फिल्म देवा कब होगी रिलीज?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा साल 2025 में रिलीज होने वाली है। इसके लिए एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए देवा के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने की तारीख की भी जानकारी दी है। शाहिद ने पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, 'एक खूंखार वेलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए, 'देवा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' यह जानकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें बस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

इसे भी पढ़ें-  शाहिद कपूर की रिजेक्ट की गई ये फिल्म हुईं थी ब्लॉकबस्टर

पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे शाहिद

शाहिद कपूर के साथ फिल्म देवा में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। बता दें, एक्टर की आखिरी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' था, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म 'देवा' पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  लग्जरी लाइफ जीते हैं शाहिद कपूर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अभिनेता

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।