शाहिद कपूर भी बन गए थे फ्लॉप एक्टर, इस फिल्म के जरिए हुए हिट

एक समय था जब एक्टर शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करते थे और साल 2003 में उन्होंने कॉलेज लाइफ पर बनी फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
Updated:- 2024-07-19, 17:54 IST
film vivah shahid kapoor became a hits actor

एक्टर शाहिद कपूर आज जिस भी मुकाम पर हैं वहां पहुचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और ये ही वजह है कि आज के समय एक्टर की एक्टिंग और उनके ड्रेसिंग सेंस की काफी तारीफ होती है।  शाहिद ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है और इन फिल्मों के जरिए वो हिट एक्टर बने लेकिन एक समय था जब शाहिद फ्लॉप एक्टर बन गए थे। इसी बीच उन्हें एक फिल्म मिली और इस फिल्म के जरिए उनकी किम्सत बदल गई। इस आर्टिकल में हम आपको एक्टर की उसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए एक्टर हिट बन गए। 

एक्टर की लगातार 3 फिल्में हुई फ्लॉप 

waah life ho toh aisi

साल 2003 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर शाहिद कपूर की 1 महीने में 3 फिल्में फ्लॉप हुई थी और इसी वजह से वो काफी परेशान हो गए थे। एक्टर कुछ इस कदर परेशान थे कि वो एक्टिंग तक नहीं कर पा रहे थे और इस बात का जिक्र खुद शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था। दरअसल, एक्टर की फिल्म ‘शिखर’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘दीवाने हुए पागल’ ये सभी फिल्में फ्लॉप हुई और ये सभी फिल्में 1 महीने के अंतर में फ्लॉप हुई थी जिसकी वजह से शाहिद कपूर डिप्रेशन में चले गए थे।

इसे भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करना चाहती थीं बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस, जानिए वजह

इस फिल्म के जरिए हिट हुए एक्टर

vivah movie

1 महीने के अंदर फ्लॉप हुई इन 3 फिल्मों के बीच एक्टर को फिल्म विवाह में करने का मौका मिला। ये फॅमिली ड्रामा फिल्म थी और इस फिल्म एक जरिए एक्टर हिट हो गए थे। ये फिल्म लम्बे समय तक हॉल में चली और एक्टर को इस फिल्म के जरिए एक नया मुकाम मिला।

इन सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं शाहिद

padmavat

आपको बता दें कि शाहिद कपूर पहले बॉलीवुड  में बैकग्राउंड डांसर के पर काम करते थे और साल 2003 में उन्होंने फिल्म इश्क़ विश्क से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म विवाह जैसे हिट में काम किया जिसके बाद उनकी किस्मत चमकी और उसके बाद उन्होंने जब वी मेट, विवाह, पद्मावत और कबीर सिंह जैसे सुपरहिट फिल्मों में काम किया। ये फिल्में हिट रही तो वहीं उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हुई।

इसे भी पढ़ें- इस हिट फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने छोड़ी अपनी ‘हीरो’ वाली इमेज, जानिए क्यों

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- IMDB, socila media 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।