Thu Sep 17, 2026 | Updated 02:05 PM IST

Salman Khan की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की झोली में आया बड़ा प्रोजेक्ट, बनेंगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा?

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने साल 2023 में फिल्म 'फर्रे' से अपना डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा। अब खबरों की मानें तो उनकी किस्मत चमक गई है।
Updated:- 2026-09-17, 12:53 IST
salman khan niece alizeh agnihotri gets new horror comedy film project reports

एक्टर सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री इन दिनों अपने एक अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। अलिजेह अग्निहोत्री ने साल 2023 में फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को उनके पिता और निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद खबरें थीं कि वह एक एथलीट की बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और डेब्यू फिल्म के बाद से वह फिल्मों से दूर हैं। फिलहाल लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अलिजेह की किस्मत चमक गई है और उनकी झोली में एक बड़ा प्रोजेक्ट आया है। चलिए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं।

हॉरर-कॉमेडी जॉम्बी थ्रिलर का हिस्सा बनेंगी अलिजेह अग्निहोत्री?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डेब्यू के लगभग तीन साल बाद अलिजेह अग्निहोत्री के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग रया है। वह हॉरर-कॉमेडी जॉम्बी थ्रिलर फिल्म कॉलेज फेस्ट (College Fest) में नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अलिजेह अग्निहोत्री के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक Gen-Z कॉलेज की होगी, जहां एक फेस्ट के दौरान संक्रमण फैल जाता है और वहां के स्टूडेंट्स जॉम्बी बनने लगते हैं। फिल्म को प्रोडक्शन हाउस टीवीएफ TVF (The Viral Fever) ने प्रोड्यूस किया है। इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

salman khan niece alizeh

यह भी पढ़ें- 'जो चाहिए था कल मुझे आज मिला तो...', सलमान खान का क्रिप्टिक पोस्ट देख परेशान हुए फैंस

फ्लॉप रही थी अलिजेह की डेब्यू फिल्म 'फर्रे'

अलिजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। यह थाई फिल्म 'बैड जीनियस' की रीमेक थी और सलमान खान खुद इसके प्रमोशन के लिए उतरे थे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करेगी, लेकिन यह औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म की कहानी और अलिजेह की एक्टिंग को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले थे, लेकिन यह टिकट खिड़की पर अपना जादू नहीं चला पाई थी।

alizeh debut moviue


यह भी पढ़ें- सलमान खान ने करवाया था गैर कानूनी हेयर ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर ने किया बड़ा दावा


अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।