Mother's Day Special: जया बच्चन से लेकर रीमा लागू तक, फिल्मी दुनिया में 'मां' बनकर छा गईं ये एक्ट्रेसेस; आज भी दी जाती है इनकी मिसाल

लीजिए आ गया मदर्स डे, यानी मां के नाम एक खास और प्यारा दिन। बात जब मां की चलती है, तो कई सारे इमोशंस हमारे दिल में आने लगते हैं और कई ऐसी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने परदे पर इन इमोशंस को बखूबी उतारा। कभी गुस्से वाली डांट, कभी ममता और प्यार, कभी थोड़ा सा इमोशनल ड्रामा तो कभी बच्चों के लिए हर दर्द को सहने की हिम्मत, कई एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में मां के किरदार को इस तरह निभाया कि उनका आज भी मिसाल दी जाती है। इन क्ट्रेसेस ने परदे पर मां का रोल कुछ यूं प्ले किया कि ऐसा लगा मानो सारे इमोशंस उनके किरदार में समा गए। रीमा लागू से लेकर जया बच्चन तक, चलिए नजर डालते हैं फिल्मी दुनिया की आइकॉनिक 'मां' पर।
रीमा लागू

फिल्मी मां की लिस्ट में रीमा लागू को शायद सबसे पॉपुलर माना जाएगा। उन्होंने 'हम साथ साथ हैं', 'मैने प्यार किया', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई फिल्मों में मां का रोल प्ले किया और अपनी एक्टिंग में ऐसी ममता और इमोशंस दिखाए कि बस जब भी फिल्मी दुनिया में मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेसेस की बात होती है, तो उनका चेहरा आंखों के आगे आ ही जाता है। बता दें कि साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने के कारण रीमा लागू का निधन हो गया था।
किरण खेर

किरण खेर ने भी कई फिल्मों में मां का रोल प्ले किया है। 'देवदास' से लेकर 'दोस्ताना' और 'मैं हूं ना' तक, मां के किरदार में किरण खेर को फैंस का खूब प्यार मिला। वह आज कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं।
जया बच्चन

जब फिल्मी मां की बात हो, तो जया बच्चन का जिक्र होना लाजमी है। 'फिजा', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में मां का रोल निभाने वाली जया बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। खासकर, फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में जिस तरह वो आरती की थाली लेकर शाहरुख खान यानी राहुल का इंतजार किया करती थीं, उस आइकॉनिक सीन के चर्चे तो आज भी होते हैं।
राखी

राखी ने 'करण अर्जुन' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाया। फिल्म 'करण अर्जुन' में उनका डायलॉग 'मेरे करण अर्जुन आएंगे...' हिंदी सिनेमा का आइकॉनिक डायलॉग बन गया है और लोग उनकी एक्टिंग देखकर इमोशनल हो गए। बता दें कि राखी की उम्र 78 वर्ष है और वो फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं।
नरगिस

नरगिस ने फिल्म 'मदर इंडिया' में 'राधा' का किरदार निभाया था और उनका यह रोल आइकॉनिक बन गया था। एक मां के स्ट्रगल और उसके इमोशंस को उन्होंने परदे पर बखूबी दिखाया था। साल 1981 में उनका निधन कैंसर के कारण हो गया था।
निरूपा रॉय

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।