'धुरंधर 2' के गानों की Grammy Awards 2027 में धमाकेदार एंट्री, क्या ऑस्कर के बाद अब म्यूजिक की दुनिया में होगा जलवा?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब चर्चा बटोरी और अब इसके गाने भी इंटरनेशनल म्यूजिक की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के काम और इसके कई गानों को Grammy Awards 2027 की 8 अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई हैं।
अब सवाल यह है कि क्या फिल्म का म्यूजिक ग्रैमी के फाइनल नॉमिनेशन तक पहुंच पाएगा? हालांकि, अभी इसे अवॉर्ड के लिए आधिकारिक नॉमिनेशन मिलना बाकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म के किन गानों को किस कैटेगरी में भेजा गया है और आगे क्या हो सकता है?
Dhurandhar 2 Grammy Awards 2027: फिल्म के म्यूजिक को लेकर क्या है खबर?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' के म्यूजिक को लेकर टी-सीरीज और B62 स्टूडियोज की ओर से जानकारी शेयर की गई है। इसमें बताया गया है फिल्म के साउंडट्रैक और अलग-अलग गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स की कई कैटेगरी में विचार के लिए पेश किया गया है।
DHURANDHAR THE REVENGE for your GRAMMY®️ consideration. Thank you for all the love. 🔗 - https://t.co/huzbJe8xwS #ForYourConsideration #Grammys #RecordingAcademy #FYC @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios #B62Studios @TSeries @JioHotstar @StarGoldIndia
— B62 Studios (@B62Studios) October 9, 2026
इस कैंपेन में म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के काम को खास जगह दी गई है। फिल्म के 'फिर से', 'आरी-आरी' और 'जाइये सजना' जैसे गाने भी खूब चर्चा में हैं।
Dhurandhar 2 Songs Grammy List: किन गानों को किस कैटेगरी में भेजा गया?
फिल्म के अलग-अलग गानों को अलग तरह की म्यूजिक कैटेगरी में पेश किया गया है। जानकारी के मुताबिक, लिस्ट में ये नाम शामिल हैं-
- 'धुरंधर: द रिवेंज' का साउंडट्रैक: शाश्वत सचदेव के नाम के साथ 'बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में पेश किया गया है।
- 'फिर से': 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया है।
- 'जान से गुजरते हैं' और 'कन्हैया': दोनों गानों को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में पेश किया गया है।
- 'आरी-आरी': इस गाने को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में रखा गया है।
- 'जाइये सजना': इसे 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस' कैटेगरी में पेश किया गया है।
- 'डेस्टिनी- मन अटक्या': इसे 'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस' कैटेगरी के लिए भेजा गया है।
- 'वारी जावां': इस गाने को 'बेस्ट डांस, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में रखा गया है।
- 'हम प्यार करने वाले': इसे 'बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' के बाद सारा अर्जुन की झोली में गिरा बड़ा ऑफर, ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
इन एंट्रीज के जरिए फिल्म धुरंधर-2 के म्यूजिक को अलग-अलग तरह की कैटेगरी में जगह दिलाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा होना बाकी है।
image credit- instagram
Grammy Awards 2027: कब आएगी नॉमिनेशन की लिस्ट?
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के नॉमिनेशन 16 नवंबर 2026 को अनाउंस किए जाएंगे। वहीं, अवॉर्ड सेरेमनी 7 फरवरी 2027 को लॉस एंजिलिस के Crypto.com Arena में होगा।
यह भी पढ़ें- क्या आने वाला है 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट? साल के आखिर में फैंस को मिलेगा तगड़ा सरप्राइज
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।