Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

'धुरंधर 2' के बाद सारा अर्जुन की झोली में गिरा बड़ा ऑफर, ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

'धुरंधर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सारा अर्जुन की किस्मत पलटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के पास एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया है और जल्द ही वो संजय लीला भंसाली के एक प्रोजक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।  
Updated:- 2026-04-10, 16:15 IST
sara arjun reportedly approached to play madhubala role in sanjay leela bhansali movie

'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 3 हफ्तों से भी ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन फिल्म का खुमार अभी भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में सारा अर्जुन भी नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में रणवीर यानी हमजा अली मजारी की पत्नी यालिना का रोल प्ले किया था। यू्ं तो फिल्म के दूसरे हिस्से में उनका रोल बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन उनकी एक्टिंग और रणवीर सिंह संग उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता। अब खबरों की मानें तो 'धुरंधर 2' के बाद सारा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और अगर वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं, तो ये फिल्म उनके करियर की अलग ऊंचाई पर ले जा सकती है। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

मधुबाला की बायोपिक में नजर आएंगी सारा अर्जुन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

संजय लीला भंसाली गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक को परदे पर उतारने वाले हैं। इसमें लीड रोल के लिए पहले भी कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया था। हालांकि, किसी के नाम पर भी मुहर नहीं लग पाई। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अर्जुन को मधुबाला का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि इस साल के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि, मेकर्स या सारा की तरफ से अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

अनीत पड्डा और कियारा आडवाणी का नाम भी आया था सामने

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फिल्म 'मधुबाला' के लिए सारा अर्जुन से पहले कियारा आडवाणी और अनीत पड्डा का नाम भी सामने आया था। अनीत के नाम को लेकर अटकलें काफी तेज थीं, लेकिन इनमें से किसी का भी नाम फाइनल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सारा अर्जुन को मधुबाला का रोल निभाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। मेकर्स उन्हें पूरी तरह मधुबाला के किरदार में ढालना चाहते हैं और इसके लिए काफी मशक्कत की जाएगी। बता दें कि सारा अर्जुन ने बचपन से ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'धुरंधर' से मिली।

 

 

यह भी पढ़ें- 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा नहीं बनेंगी 'मधुबाला' की बायोपिक का हिस्सा, फैंस को था पहली झलक का इंतजार लेकिन...


'धुरंधर 2' की सफलता के बाद फैंस को सारा अर्जुन के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में देखना होगा कि क्या वो 'मधुबाला' फिल्म का हिस्सा बनेंगी या नहीं? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।