क्या आने वाला है 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट? साल के आखिर में फैंस को मिलेगा तगड़ा सरप्राइज

'धुरंधर 2' जहां एक तरफ 50 दिन बाद भी सिनेमाघरों में गदर मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चे हैं। इसी बीच मेकर्स ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को बढ़ा दिया है। धुरंधर फ्रेंचाइज के मेकर्स की तरफ से साल के आखिर में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।
Updated:- 2026-05-09, 13:45 IST
is dhurandhar 3 coming soon producer hints about huge surprise

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए और इन दोनों मूवीज का खुमार आज भी फैंस के सिर पर चढ़कर बोलता है। 'धुरंधर 2' तो रिलीज के 50 दिन बाद भी गदर काट रही है और दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 15 मई के आस-पास ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की कहानी, ट्विस्ट, सभी किरदारों की एक्टिंग और फिल्म के हर सीन की पीक डिटेलिंग के चर्चे आज भी हर तरफ हैं। 'धुरंधर 2' के बाद सभी को ऐसा लग रहा था कि इस फ्रेंचाइज का अब आगे और कोई पार्ट नहीं आएगा और हमजा अली मजारी की कहानी यहीं खत्म हो चुकी है, लेकिन अब इस फ्रेंचाइजी के आगे बढ़ने को लेकर ऐसी खबरें आई हैं, जिसने फैंस के एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है और इसके बाद इसके अगले पार्ट यानी 'धुरंधर 3' को लेकर चर्चे तेज हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

क्या 'धुरंधर' का आएगा तीसरा पार्ट?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

अगर आपको 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' बेहद पसंद आई है, तो आपके लिए यह अपडेट बेहद एक्साइटिंग हो सकता है। दरअसल, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी दी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बज तेज हो गया है। असल में ज्योति ने बताया है कि 'धुरंधर' से काम अभी खत्म नहीं हुआ है और उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक ऑडियंस के लिए हमारे पास कुछ एक्साइटिंग होगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या मेकर्स 'धुरंधर' के तीसरे पार्ट या स्पिनऑफ की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई और अपडेट सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

'मेकिंग ऑफ धुरंधर' भी की जाएगी रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि मेकर्स 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की मेकिंग रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों के लिए ऑडियंस के एक्साइटमेंट को देखते हुए इनकी मेकिंग को थियेटर्स में रिलीज करने की प्लानिंग है। फिल्म के दोनों पार्ट्स को कैसे शूट किया गया, बिहाइंड द सीन्स क्या कुछ खास रहा और बीटीए के फुटेज के साथ इसे रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें स्टार कास्ट के इंटरव्यूज को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि धुरंधर के दोनों पार्ट्स की मेकिंग को इस साल के आखिर में थियेटर्स में रिलीज किया जाएगा और फिर इसे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे ने इंटरव्यू में इसी सरप्राइज का जिक्र किया है या यह सरप्राइज कुछ और होगा, यह जानने के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....

 

'धुरंधर 3' को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन अगर धुरंधर फ्रेंचाइज की कहानी आगे बढ़ती है, तो यह फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।