Ranbir Kapoor Upcoming Movies: रामायण के बाद भी जारी रहेगा रणबीर का जलवा, लाइन में हैं ये 4 बड़ी फिल्में

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायणम् (Ramayana- Part 1) को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भगवान श्रीराम के रोल में नजर आ रहे हैं और उनके इस अंदाज को दर्शकों की तारीफ मिल रही है, लेकिन रणबीर का काम सिर्फ रामायणम् तक ही नहीं रुकने वाला है। आने वाले समय में उनकी कई बड़ी फिल्में पर्दे पर आने वाली हैं।
इनमें संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से लेकर ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल पार्क जैसी फिल्में शामिल हैं। यानी आने वाले कुछ साल रणबीर के फैंस के लिए काफी खास रहने वाले हैं।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में
हम आपको बता रहे हैं कि रामायणम् के बाद रणबीर कपूर की कौन-सी 4 फिल्में देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं-
1. लव एंड वॉर (Love And War)
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में सबसे पहले नाम लव एंड वॉर का है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। फिल्म से रणबीर का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। ऐसे में रामायणम् के बाद रणबीर को एक अलग तरह के किरदार में देखने का मौका मिलेगा।

Image Credit- imdb
2. एनिमल पार्क (Animal Park)
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी। इसी फिल्म के साथ इसके अगले पार्ट एनिमल पार्क का भी ऐलान कर दिया गया था। आपको बता दें कि इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करेंगे। पहले 'एनिमल पार्क' को साल 2027 में रिलीज करने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- 'Ramayana' के लिए 18 महीनों में बने 4500 गहने! जानिए रणबीर, साई पल्लवी और यश के शाही लुक्स के पीछे का सच
3. रामायणम् पार्ट- 2 (Ramayana Part-2)
रणबीर की फिल्मों की लिस्ट में दूसरा नाम रामायणम् पार्ट -2 का है। पहले पार्ट के बाद अब दर्शकों को इसकी अगली कहानी का इंतजार रहेगा। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसके दूसरे पार्ट की रिलीज को लेकर जानकारी दी है। पहले इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज करने की बात थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। रामायणम् पार्ट-2 साल 2028 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। यानी भगवान श्रीराम के किरदार में रणबीर को देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा।
-1794300545706.webp)
Image Credit- imdb
4. ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra Part 2)
रणबीर कपूर की सबसे चचर्ति फिल्मों में से ब्रह्मास्त्र एक है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था और इसका पहला पार्ट साल 2022 में आया था। पहली फिल्म को मिली सफलता के बाद से ही दर्शक इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 2 पर काम अप्रैल 2027 में शुरू हो सकता है। वहीं, इसे 2028 की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर अभी इंतजार करना होगा।
फिल्म रामायणम् का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् ने अब तक जबरदस्त कमाई कर ली है। जागरण में छपी खबर के मुताबिक, पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 675 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ट्रोल होने वाली 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पलटा पासा, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 हैरान करने वाली बातें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।