'Ramayana' के लिए 18 महीनों में बने 4500 गहने! जानिए रणबीर, साई पल्लवी और यश के शाही लुक्स के पीछे का सच
-1792657795436.webp)
कुछ ही दिनों में नितेश तिवारी की फिल्म रामायण थियेटर पर रिलीज होने वाली है। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में इन कलाकारों के लुक को खास बनाने के लिए उनके कपड़ों से लेकर गहनों तक पर बहुत ही ज्यादा मेहनत की गई है। खास बात यह है कि फिल्म के लिए करीब 4500 गहने तैयार किए गए हैं, जिन्हें बनाने के लिए लगभग 18 महीने का समय लगा। इन गहनों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर किरदार की अलग पहचान दिखाई दे।
18 महीने में तैयार किए गए 4500 गहने
4500 गहनों के साथ साथ 3 बड़े राज्यों के सेट को भी तैयार किया गया है। इसके विजुअल्स और कहानी के अलावा, रामायण की दुनिया को उन छोटी-छोटी बारीकियों से भी बनाया जा रहा है जो इसके किरदारों, संस्कृतियों और राज्यों को दिखाती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामायण फिल्म के किरदारों की ज्वेलरी Tribe Amrapali ब्रांड से तैयार करवाई गई हैं। काफी रिसर्च और पारंपरिक कारीगरी के साथ, इस ज्वेलरी ब्रांड ने अयोध्या, मिथिला और लंका के लिए अलग-अलग डिजाइन तैयार किए हैं। गहनों के जरिए इन राज्यों के लोगों की पहचान, उनके स्वभाव और उनकी संस्कृति को दिखाया गया है। आइए जानते हैं कि रामायण के लिए तैयार किए गए इन गहनों में क्या खास है?
Photo Credit: Imdb
भगवान राम के गहनों में दिखेगी अयोध्या की शान
रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके गहनों को राजसी और पारंपरिक लुक देने के लिए खास डिजाइन तैयार किए गए हैं। भगवान राम के गहनों में सूर्य की आकृति को खास जगह दी गई है, क्योंकि उन्हें सूर्यवंशी माना जाता है। इसके अलावा, गहनों में कमल और धर्म चक्र जैसे प्रतीकों से भी प्रेरणा ली गई है। इन गहनों के जरिए भगवान राम के राजसी व्यक्तित्व और उनकी पहचान को दिखाने की कोशिश की गई है। इनके डिजाइन में भव्यता के साथ सादगी का भी ध्यान रखा गया है।
माता सीता के गहनों में दिखेगी मिथिला की झलक
साई पल्लवी फिल्म में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। उनके गहनों को मिथिला की संस्कृति से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। माता सीता के गहनों में फूलों की आकृतियों और बारीक डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इनका लुक ऐसा रखा गया है, जिससे उनकी सादगी और गरिमा दिखाई दे। गहनों को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि वे माता सीता के किरदार के साथ मेल खाएं। इन डिजाइन के जरिए मिथिला की संस्कृति और पारंपरिक आभूषण कला को दिखाने की कोशिश की गई है।
Photo Credit: Imdb
रावण के गहने होंगे सबसे अलग
यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। उनके गहनों का डिजाइन भगवान राम और माता सीता के गहनों से अलग रखा गया है। रावण के गहनों में बड़े आकार और बारीक नक्काशी वाले डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इनसे लंका की भव्यता और रावण के प्रभावशाली व्यक्तित्व को दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म में लंका के दूसरे किरदारों के गहनों पर भी ध्यान दिया गया है। मंदोदरी और विभीषण जैसे किरदारों के लिए अलग डिजाइन तैयार किए गए हैं, ताकि हर किरदार का लुक उसकी पहचान के हिसाब से हो।
Photo Credit: Imdb
सिर्फ मुख्य कलाकारों के लिए नहीं बने गहने
फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े कलाकारों के गहनों पर तो काम किया ही गया है। साथ ही, दूसरे किरदारों के लिए भी खास डिजाइन तैयार किए गए हैं। इसमें राजपरिवार के सदस्यों, योद्धाओं, दरबारियों और अन्य सहायक किरदारों के गहने शामिल हैं। बड़ी संख्या में कलाकारों और भीड़ वाले दृश्यों को ध्यान में रखते हुए भी गहने बनाए गए हैं। इतने बड़े स्तर पर काम करना आसान नहीं था। हर गहने के डिजाइन, उसके आकार, रंग और कारीगरी पर ध्यान देना पड़ा ताकि फिल्म में सभी किरदारों के लुक एक-दूसरे से जुड़े हुए भी लगें और उनकी अपनी अलग पहचान भी बनी रहे।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' OTT पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? थियेटर रिलीज से पहले ही सामने आया बड़ा अपडेट
गहनों को बनाने में भारतीय कारीगरी का इस्तेमाल
फिल्म के लिए इतने बड़े पैमाने पर गहने तैयार करना आसान काम नहीं था। इसके लिए डिजाइनरों और कारीगरों ने मिलकर काम किया। गहनों की बनावट, आकार और बारीक नक्काशी पर खास ध्यान दिया गया है। इन गहनों को बनाने में भारतीय आभूषण कला और पारंपरिक कारीगरी से प्रेरणा ली गई। कोशिश की गई कि गहने देखने में भव्य लगें और फिल्म के किरदारों के हिसाब से भी सही हों। इस तरह फिल्म में गहनों के जरिए भारतीय कला और कारीगरों की मेहनत को भी दिखाया जाएगा।
Photo Credit: Imdb
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहले भाग रिलीज 5 नवंबर 2026 को होगा। वहीं, दूसरे भाग को दिवाली 2027 के आसपास रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिर्फ अपनी स्टारकास्ट या कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि इसमें दी गई बारीक डिटेल्स के लिए भी चर्चा में है। फिल्म में अयोध्या, मिथिला और लंका की संस्कृति को पर्दे पर वास्तविक रूप देने के लिए 4500 से अधिक गहने बेहद लगन और रिसर्च के साथ तैयार किए गए हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- फिल्म 'रामायण' के लिए गहने किस ब्रांड ने तैयार किए हैं और इन्हें बनाने में कितना समय लगा?
- फिल्म के लिए करीब 4500 गहने 'Tribe Amrapali' ब्रांड ने तैयार किए हैं, जिन्हें बनाने में लगभग 18 महीने का समय लगा है।
- भगवान राम, माता सीता और रावण के गहनों के डिजाइन में क्या अंतर रखा गया है?
- भगवान राम के गहनों में सूर्यवंशी प्रतीक (सूर्य, कमल) और सादगी है, माता सीता के गहनों में मिथिला संस्कृति व फूलों की बारीक नक्काशी है, जबकि रावण के गहनों में लंका की भव्यता दिखाने वाले बड़े और भारी डिजाइन इस्तेमाल किए गए हैं।
- फिल्म 'रामायण' का पहला भाग कब और किन भाषाओं में रिलीज होगा?
- फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 (दिवाली के अवसर पर) रिलीज होगा। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।