रिलीज से पहले ट्रोल होने वाली 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पलटा पासा, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 हैरान करने वाली बातें

ट्रेलर देखकर जिसे सबने फ्लॉप बता दिया था, वो फिल्म थिएटर में आते ही हिट हो गई। VFX, साई पल्लवी और रणबीर पर उठे सवालों का जवाब फिल्म ने खुद दे दिया। जानिए वो 5 बातें जिन्होंने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।
Updated:- 2026-11-10, 11:23 IST
Ramayana movie

Ramayana Movie Facts: 5 नवंबर से पहले इंटरनेट पर फिल्म रामायण का जमकर मजाक उड़ रहा था। कोई कह रहा था VFX बेकार है, कोई कह रहा था रणबीर राम नहीं लगते, कोई बजट पर हंस रहा था। जैसे ही फिल्म थिएटर में आई, सबकी बोलती बंद हो गई। जिन लोगों ने फिल्म को पहले ही फ्लॉप बता दिया था, वो अब खुद तारीफ कर रहे हैं।

रामायण फिल्म की खास बातें

रामायण रिलीज से पहले सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली फिल्म बन गई थी। एआर रहमान और हंस जिमर का म्यूजिक भी लोगों को पसंद नहीं आ रहा था। साई पल्लवी को सीता के रोल में देखकर भी सवाल उठ रहे थे, लेकिन थिएटर में फिल्म देखते ही लोगों को पता चला कि इंटरनेट कितना गलत था। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनको लेकर इंटरनेट पर रामायण फिल्म जमकर ट्रोल हुई थी।

1. AI वाले जोक से लेकर जबरदस्त VFX तक

सबसे ज्यादा मजाक फिल्म के VFX का उड़ा था। लोगों को लग रहा था कि 4000 करोड़ रुपये की फिल्म का जंगल और जानवर नकली लग रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे AI से बना हुआ बता दिया था। ट्रेलर में कुछ शॉट अधूरे भी लग रहे थे, लेकिन थिएटर में फिल्म देखना बिल्कुल अलग अनुभव है। फिल्म का VFX DNEG कंपनी ने किया है, जिसने 8 बार ऑस्कर जीता है। जटायु और रावण वाला सीन तो इतना शानदार है कि हॉलीवुड की फिल्मों को भी टक्कर दे देगा। ताड़का वाला एक्शन सीन और जंगल के फाइट सीन भी बहुत बड़े लगे। हां, कुछ असुर अभी भी थोड़े नकली लग रहे हैं। ट्रेलर फाइनल फिल्म नहीं थी, लोगों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए था।

4 (10)

Photo Credit: IMDB

2. सिर्फ VFX नहीं, फिल्म भी है अच्छी

लोगों को डर था कि फिल्म में सिर्फ एक्शन होगा, इमोशन नहीं होगा। रामायण सिर्फ हथियार और लड़ाई की कहानी नहीं है। ये कर्तव्य, त्याग और परिवार की कहानी है। फिल्म में ये इमोशन मिलता है। राम के वनवास वाला सीन और कैकेयी के साथ उनका रिश्ता फिल्म की जान है। लारा दत्ता की कैकेयी सिर्फ विलेन नहीं लग रही है, रणबीर के राम उन्हें इतने प्यार से जवाब देते हैं कि वो रिश्ता और भी गहरा लगने लगता है।

दशरथ और राम वाला सीन भी बहुत सुंदर है। जब राजा अपने बेटे को पकड़कर माफी मांगते हैं, तो राम धीरे से उनका हाथ पकड़ लेते हैं। छोटा सा सीन है, लेकिन दिल को छू लेने वाला है। राम का कैकेयी से कहना कि लौटकर आने पर मुझे अपने हाथ से खिलाना, ये सीन भी बहुत प्यारा है। जंगल में राम और लक्ष्मण की बातचीत भी फिल्म को सांस लेने का मौका देती है। ये याद दिलाती है कि ये दोनों पहले भाई हैं, बाद में योद्धा।

1 - 2026-11-10T111032.502

Photo Credit: IMDB

3. साई पल्लवी की एक्टिंग

साई पल्लवी की कास्टिंग पर सबसे ज्यादा बहस हुई थी। लोग उनके लुक और स्टाइल पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन फिल्म में साई पल्लवी ने सीता को बहुत ही सादगी से निभाया है। वो सिर्फ राम की पत्नी बनकर नहीं रहती हैं। वो दयालु हैं, लेकिन कमजोर नहीं। वो समर्पित हैं, लेकिन उनकी अपनी सोच भी है। जंगल वाले सीन में उनकी हिम्मत दिखती है। सबसे अच्छी बात उनकी सादगी है। उन्होंने सीता को ज्यादा ड्रामेटिक नहीं बनाया। उन्होंने अपनी ही तरह से सीता को पेश किया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

2 - 2026-11-10T111035.992

Photo Credit: IMDB

4. सारी कास्टिंग ने मचाया धमाल

फिल्म की बात सिर्फ रणबीर, साई और यश तक नहीं है। अरुण गोविल दशरथ बने हैं। जो कभी टीवी पर राम बने थे, वो अब राम के पिता बने हैं। दशरथ की बेबसी को उन्होंने बहुत अच्छे से दिखाया है। लारा दत्ता की कैकेयी और शीबा चड्ढा की मंथरा वनवास की वजह बनती हैं। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में सरप्राइज हैं। रकुल प्रीत सिंह की शूर्पणखा, काजल अग्रवाल की मंदोदरी, विवेक ओबेरॉय और कुंभकर्ण-विभीषण वाले कलाकारों ने भी लंका की दुनिया को पूरा किया। यश का रावण तो फिल्म की सबसे बड़ी जान है। उनकी एंट्री पर थिएटर में तालियां बजी हैं। रणबीर के राम को लोग भगवान के रूप में देख रहे हैं, इसलिए उन पर ज्यादा दबाव है। यश को रावण में खुलकर एक्टिंग करने का मौका मिला, इसलिए वो ज्यादा छा गए।

यह भी पढ़ें- रामानंद सागर की 'रामायण' Vs रणबीर कपूर की 'रामायण': क्या 4000 करोड़ की फिल्म दोहरा पाएगी 39 साल पुराना जादू?

3 (73)

Photo Credit: IMDB

5. रणबीर कपूर को मिल गया अपना राम

रणबीर की कास्टिंग पर सबसे ज्यादा सवाल उठे थे। लोगों को लग रहा था कि क्या वो राम जैसा शांत और मर्यादित किरदार निभा पाएंगे। रणबीर ने पुराने राम की नकल नहीं की। उन्होंने अपना अलग राम बनाया है। वो ज्यादा शांत हैं, धीरे बोल रहे हैं और उनके चेहरे पर ज्यादा भाव नहीं आ रहे हैं, लेकिन यही उनकी खासियत बन गई। वो बार-बार ये नहीं दिखाते कि मैं भगवान हूं। वो एक राजकुमार लग रहे हैं, जो अपनी जिम्मेदारी समझता है। फिर भी इस पर बहस खत्म नहीं हुई है। कुछ लोगों को उनका शांत अंदाज पसंद आया, कुछ को वो थोड़े दूर-दूर लगे। यश का रावण ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद 'रामायण' ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई से सोमवार को रचा नया इतिहास

फिल्म रामायण ने एक बात साफ कर दी है, ट्रेलर देखकर किसी फिल्म को जज नहीं करना चाहिए। इंटरनेट पर जो फिल्म सबसे ज्यादा ट्रोल हुई, वही फिल्म अब लोगों की फेवरेट बन गई है। VFX हो या एक्टिंग, थिएटर में जाकर देखने पर ही असली कहानी समझ आती है। इसलिए अगली बार ट्रोल करने से पहले एक बार थिएटर जरूर जाइए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या रामायण फिल्म देखने से पहले पुरानी रामायण देखना जरूरी है?
नहीं, बिल्कुल जरूरी नहीं है। फिल्म की कहानी नए लोगों को भी आसानी से समझ आ जाती है। अगर आपने पुरानी रामायण नहीं देखी है, तो भी फिल्म का मजा पूरा आएगा। हां, अगर आपने देखी है तो आपको किरदारों में फर्क नजर आएगा।
रामायण में सबसे ज्यादा तालियां किस सीन पर बज रही हैं?
थिएटर में सबसे ज्यादा तालियां यश की रावण वाली एंट्री पर बज रही हैं। दूसरा सबसे बड़ा सीन जटायु और रावण की लड़ाई है। लोग इस सीन पर सीट से उठकर ताली बजा रहे हैं।
क्या रामायण पार्ट 2 में भी यही स्टारकास्ट होगी?
हां, पार्ट 2 में भी रणबीर, साई और यश ही रहेंगे। पार्ट 2 दिवाली 2028 पर आएगा। पार्ट 2 में सीता हरण और लंका दहन जैसे बड़े सीन दिखाए जाएंगे, जिसका लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।