'सीता राम चरित अति पावन...', भक्तों को आज भी याद है रामानंद सागर की 'रामायण' का यह कालजयी भजन; जानें इसका हिंदी मतलब

रामानंद सागर की 'रामायण' का कालजयी भजन 'सीता राम चरित अति पावन' आज भी भक्तों को प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन कर देता है। चलिए आज आपको इस गाने का हिंदी मतलब बताते हैं।  
Updated:- 2026-11-10, 20:59 IST
sita ram charit ati pawan ramanand sagar ramayana bhajan lyrics and hindi meaning

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, कई बातों को लेकर इस फिल्म को ट्रोल भी किया जा रहा है। ऑडियंस इसे लेकर अलग-अलग मत दे रही है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म ने महाकाव्य रामायण को बहुत शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है, तो कई लोग इसकी तुलना  रामानंद सागर की कालजयी 'रामायण' से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 4000 करोड़ लगाने के बाद भी फिल्म में साल 1987 में आए इस सीरियल जैसा जादू नजर नहीं आया। रामानंद सागर की 'रामायण' बेशक आज भी दर्शकों की यादों और इमोशंस से जुड़ी है। इस सीरियल के गाने और म्यूजिक भी काफी पॉपुलर हुआ था। इसका कालजयी भजन 'सीता राम चरित अति पावन' लोग आज भी पूरे भक्ति भाव से सुनते हैं। चलिए आपको इसके लिरिक्स और उनका हिंदी मतलब बताते हैं।

सीता राम चरित अति पावन: भजन की हर लाइन का हिंदी अर्थ

1. सीता राम चरित अति पावन

अर्थ: माता सीता और भगवान श्रीराम की जीवन गाथा यानी रामचरितमानस और रामायण की कथा बेहद पवित्र और पावन है। इसे सुनने और पढ़ने से मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव जागता है।

2. मधुर सरस और अति मन भावन

अर्थ: श्रीराम और माता सीता की कथा बहुत मधुर, रसपूर्ण और मन को आनंद देने वाली है। इसकी हर बात दिल को छूती है और मन को प्रिय लगती है।

ram sita iconic look story

3. पुनि पुनि कितनेहू सुने सुनाए

अर्थ: इस कथा को चाहे कितनी ही बार सुन लिया जाए या दूसरों को कितनी ही बार सुना दिया जाए, इसका आकर्षण कभी कम नहीं होता। हर बार इसे सुनने पर कुछ नया अनुभव होता है।

4. हिय की प्यास बुझत न बुझाए

अर्थ: 'हिय' का अर्थ है हृदय यानी दिल। रामकथा सुनने की इच्छा और भगवान के प्रति प्रेम की प्यास कभी पूरी तरह नहीं बुझती। भक्त जितना इसे सुनते हैं, उतनी ही अधिक सुनने की इच्छा होती है।

5. रामायण सुर तरु की छाया

अर्थ: रामायण एक ऐसे दिव्य कल्पवृक्ष की शीतल छाया के समान है, जो मनुष्य को शांति, ज्ञान और जीवन जीने की सही सीख देता है। यहां 'सुर तरु' का अर्थ देवताओं के कल्पवृक्ष से है।

6. दुख भय दूर निकट जो आया

अर्थ: जो भी व्यक्ति रामायण की शरण में आता है और इसके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाता है, उसके मन से दुख, भय और चिंताएं दूर होने लगती हैं। उसे मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलती है।

7. नाना भांति राम अवतारा

अर्थ: भगवान श्रीराम ने अलग-अलग युगों और परिस्थितियों में अनेक रूपों में अवतार लेकर धर्म की स्थापना और अधर्म का नाश किया। उनके अवतारों और लीलाओं का वर्णन अनेक प्रकार से मिलता है।

8. रामायण सत कोटि अपारा

अर्थ: रामायण की महिमा असीमित और अनंत है। भगवान श्रीराम की कथा के करोड़ों प्रसंग और रूप हैं, जिनका पूरा वर्णन करना संभव नहीं है। उनकी महिमा का कोई अंत नहीं है।

9. सीता राम चरित अति पावन, मधुर सरस और अति मन भावन

अर्थ: अंत में फिर यही बात दोहराई गई है कि माता सीता और प्रभु श्रीराम की कथा बेहद पवित्र, मधुर और मन को आनंदित करने वाली है। यह कथा हर बार सुनने पर मन में भक्ति और प्रेम का नया भाव जगाती है।

'सीता राम चरित अति पावन' भजन का सार क्या है?

इस भजन में रामायण की महिमा बताई गई है। भजन का सबसे सुंदर भाव यही है कि सियाराम की कथा सुनने की प्यास कभी खत्म नहीं होती। जैसे-जैसे हम प्रभु श्रीराम और माता सीता के जीवन और आदर्शों को समझते हैं, वैसे-वैसे उनके प्रति हमारी श्रद्धा और प्रेम बढ़ता जाता है।

यह भी पढ़ें- रोमांटिक लगने वाला 'अंबरसरीया' असल में है पंजाबी लोकगीत, गाने में गली के छैल-छबीले की क्‍लास लगाती है कुड़ी

ramayan star cast iconic loo

'सीता राम चरित अति पावन' किसने गाया है?

'सीता राम चरित अति पावन' साल 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' की शुरुआती में प्ले होता था। इसे संगीतकार और गीतकार रवीन्द्र जैन ने लिखा और गाया था। वह नेत्रहीन थे, लेकिन अपनी आवाज और कला से उन्होंने सभी का दिल जीता।

यह भी पढ़ें- Chalrey Chalrey Waal Hindi Meaning: पाकिस्तान के इस लोकगीत पर फिदा हुए भारतीय; धुन सुनकर आपको भी याद आएगा 90s का यह हिट सॉन्ग


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Youtube/screengrab, Doordarshan

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।