Ramayana Day 6 Collection: रणबीर कपूर की फिल्म ने छठे दिन भी उड़ाया गर्दा, कमाएं करोड़ों, तोड़े कई रिकॉर्ड

फिल्म रामायण को लेकर लोगों में काफी क्रेज बना हुआ है और हर कोई इसे देखने जा रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितनी कमाई की है।
Updated:- 2026-11-11, 09:54 IST
Ramayana Box Office Collection Day 6

Ramayana Box Office Collection Day 6: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार दिवाली के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को दिवाली पर बंपर कमाई के बाद मंगलवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। 6 दिन में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये नेट और 526.50 करोड़ रुपये ग्रॉस तक पहुंच गया है।

टॉप-5 में पहुंची रामायण, तोड़े बड़े रिकॉर्ड

पांचवें दिन रामायण ने सबसे ज्यादा हिंदी सिंगल-डे नेट कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली और इस मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। छठे दिन के बाद फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। यह फिल्म भारत में हिंदी नेट कलेक्शन में सबसे तेज 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। इसने रणबीर कपूर की पिछली ब्लॉकबस्टर एनिमल (2023) और शाहरुख खान की कमबैक हिट पठान (2023) को पीछे छोड़ दिया।

रामायण ने इस मामले में शाहरुख खान की जवान की बराबरी की है, जिसने रिलीज के 6 दिन के अंदर हिंदी नेट कलेक्शन में 306.58 करोड़ रुपये कमाए थे।

ramayana boc day 6

image credit-imdb

रामायण का डे-वाइज कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रामायण ने भारत में 24,344 शोज से 94.10 (Ramayana Box Office Collection Day 6) करोड़ रुपये नेट कमाए। वहीं छठे दिन फिल्म ने ओवरसीज में 35.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे अब तक का कुल ओवरसीज ग्रॉस 297.00 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ramayana boc day 6 (1)

image credit-imdb

छठे दिन हिंदी से सबसे ज्यादा 76 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो 19,845 शोज से आई। इसके बाद कन्नड़ से 931 शोज पर 7.75 करोड़ रुपये, तेलुगु से 1,860 शोज पर 4 करोड़ रुपये, तमिल से 859 शोज पर 3.60 करोड़ रुपये और मलयालम से 849 शोज पर 2.75 करोड़ रुपये मिले।

फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, इसके बाद शुक्रवार को 48.05 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को फिल्म ने 69.80 करोड़ रुपये नेट कमाए। रविवार को थोड़ी गिरावट के साथ फिल्म ने 21,770 शोज से 56.15 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली सेंचुरी लगाई और 23,911 शोज से 107.50 करोड़ रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Upcoming Movies: रामायण के बाद भी जारी रहेगा रणबीर का जलवा, लाइन में हैं ये 4 बड़ी फिल्में

फिल्म के बारे में

4000 करोड़ रुपये के बजट पर बनी रामायण को भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का दुनियाभर में जमकर प्रमोशन किया गया। 27 अक्टूबर को मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और कई अन्य बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के मेकर्स पर बरसे मुकेश खन्ना, सीता के किरदार पर उठाए सवाल; बोले- खुद की कहानी डालना बंद करें...

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- imdb

FAQ
रामायण ने 6 दिन में भारत में कितनी कमाई की?
Sacnilk के अनुसार, रामायण ने 6 दिन में भारत में 440.45 करोड़ रुपये नेट और 526.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है।
रामायण का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है?
छठे दिन के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रामायण फिल्म का बजट कितना है?
रामायण को 4000 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है, जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कहा जा रहा है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।