Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:07 AM IST

पुष्पा 2 ने किया 1100 करोड़ का आंकड़ा पार तो गदर 2 ने तोडा पहले पार्ट का रिकॉर्ड, इन फिल्मों के सीक्वल रहे हिट

Hit sequels films: फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के पहले पार्ट हिट हो जाने के बाद उनका सीक्वल बनता ही है। ऐसे में आज तक कई फिल्मों के सीक्वल हिट भी रहे हैं और कुछ के फ्लॉप। आज हम आपको उन मूवीज की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनके सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं।  
Updated:- 2025-01-03, 13:03 IST
Box Office Hit Sequels

बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री फिल्म के पहले पार्ट की कहानी दर्शकों के दिल को छू जाने पर उसका सीक्वल को बनता ही है। इसका चलन इंडस्ट्री में काफी अरसे से चला आ रहा है। बीते कई सालों में बहुत सी मूवीज के सीक्वल बने हैं। इनमें एक्शन, कॉमेडी, हॉरर कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांटिक सभी तरह की फिल्में शामिल हैं। दर्शकों ने कुछ फिल्मों के प्रीक्वल से ज्यादा सीक्वल को ज्यादा पसंद किया।

कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं तो कुछ फ्लॉप भी साबित हुईं। वहीं साल 2025 में भी कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के सीक्वल पार्टी रिलीज होने के लिए तैयार हैं। जिनका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में उन सीक्वल फिल्मों की लिस्ट दिखाएंगे, जो बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ चुकी हैं। आइए देखें लिस्ट।

पुष्पा 2 (Pusha 2)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

इस लिस्ट में पहला नाम साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का नाम आता है। 5 दिसंबर को कई भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 कमाई के अबतक कई रिकॉर्ड तोड़ डालें हैं। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर वर्ल्डवाइड जबरदस्त बिजनेस कर रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई है। साल 2021 में इस फिल्म के पहले पार्टी को शानदार सफलता मिलने के बाद अब 2024 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। दूसरे पार्ट को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म को रिलीज हुए करीब 29 दिन हो चुके हैं ऐसे में हर दिन कमाई का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 ने भारत में अबतक 1189.85 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1799 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: बुरी तरह फ्लॉप हो गए ये सुपरहिट मूवीज सीक्वल

स्त्री 2 (Stree 2)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही छा गई थी। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। पहले से ज्यादा दूसरे पार्ट को दर्शकों ने पसंद किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने इंडिया में 597.99 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 857.15 करोड़ की कमाई की।

गदर 2 (Gadar 2) 

gadar 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की अजब प्रेम को दर्शाती फिल्म गदर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होने से पहले की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। ऐसे में करीब 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल पर्दे पर उतारा गया। गदर के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी से लेकर गाने सबको पसंद किया गया। 11 अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म के कलेक्शन की बात की जाय तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने भारत में 525.7 करोड़ और वर्ल्डवाइड 686 की शानदार कमाई की थी।

दबंग 2 (Dabangg 2)

dabang 2

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म दबंग 2 को भी अपार सफलता मिली थी। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज हुआ, लेकिन दर्शकों ने उसे ज्यादा पसंद नही किया। दबंग का पहला पार्ट साल 2010 दूसरा 2012 और तीसरा 2019 में रिलीज हुआ। जहां दबंग ने वर्ल्डवाइड करीब 215 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दबंग 2 ने 265 करोड़ का शानदार बिजनेस किया और तीसरे पार्ट का कलेक्शन महज 218 करोड़ ही रहा।

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर उतरने से पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 ने कमाए 900 करोड़ रुपये! जानें रिलीज से पहले कैसे कमाई करती हैं फिल्में?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Imdb/instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।