Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:59 AM IST

Pati Patni Aur Woh Do X Review: कॉमेडी का तड़का और एंटरटेंमेंट का फुल डोज है यह फिल्म, यहां पढ़ें रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म पर रिलीज से पहले चीटिंग को ग्लोरीफाई करने के इल्जाम लगे थे। हालांकि, स्टार कास्ट की तरफ से साफ किया गया था कि फिल्म एक फैमिली कॉमेडी है, जो सभी को एंटरनेट करेगी। अगर आप भी इस फिल्म की टिकट बुक करने की सोच रही हैं, तो पहले इसका X Review और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।
Updated:- 2026-05-15, 13:45 IST
image

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था और अब फाइनली यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आयुष्मान खुराना फिल्म में प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में शादीशुदा होने के बाद भी दो और लड़कियों के साथ इश्क-मोहब्बत फरमाता नजर आ रहा है। फिल्म में वामिका गब्बी ने आयुष्मान की बीवी का रोल प्ले किया है। वहीं सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की उनकी जिंदगी में कैसे एंट्री होती है और फिर कहानी में क्या ट्विस्ट आते हैं, जो ऑडियंस को लाफ्टर राइड पर ले जाते हैं, यह देखने लायक होगा। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के बारे में सोच रही हैं, तो पहले यह रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शंस पढ़ लीजिए।

कॉमेडी का फुल डोज है फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'

 

आयुष्मान खुराना की फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को जबरदस्त कॉमेडी फिल्म बताया, जो आपके मूड को रिफ्रेश कर देती है। फिल्म में कई ऐसी सिचुएशन आती हैं, तो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी।

नए पैकेट में पुरानी कहानी

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह फिल्म नए पैकेट में पुरानी कहानी को परोसती है। फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी कुछ ऐसी है, जो पहले भी कई बार परदे पर उतर चुकी है। ऐसे में फिल्म कुछ नया लेकर नहीं आई है। एक यूजर ने लिखा कि सभी किरदारों की एक्टिंग अच्छी है, फिल्म में आपको हंसी भी आएगी, लेकिन यह आपके दिल पर खास छाप नहीं छोड़ती है। 

 यह भी पढ़ें- क्या आने वाला है 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट? साल के आखिर में फैंस को मिलेगा तगड़ा सरप्राइज

आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग है जबरदस्त

pati patni aur woh 2 review

 

'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना को काफी तारीफ मिल रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रजापति पांडे का किरदार जिस तरह से निभाया है, वैसे कोई और नहीं निभा सकता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है और जिस तरह वह झूठ के दलदल में फंस रहे हैं और उसमें से कॉमेडी निकल रही है, वह काबिलेतारीफ है।

वीकेंड पर फैमिली के साथ देखने लायक है फिल्म

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीकेंड पर आप फैमिली के साथ इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे वनलाइनर्स हैं, जो आपको बोर नहीं होने देंगे और आपको पसंद आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Trailer: अनन्‍या और लक्ष्‍य की इंटेस लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज, क्या पूरी होगी आरव-चांदनी की मोहब्बत?

क्या है 'पति पत्नी और वो दो' की कहानी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कहानी काफी मजेदार है और गलतफहमियों के बीच जबरदस्त कॉमेडी निकलकर आ रही है। फिल्म में कई ऐसे मोमेंट्स हैं, जो आपको पेट पकड़ने पर मजबूर कर देंगे। हालांकि, अगर आपको इस फिल्म का मजा लेना है, तो लॉजिक से जरा दूर रहें और इसे नो ब्रेन एंटरनेटर के तौर पर देखें। फिल्म में आयुष्मान खुराना यानी प्रजापति पांडे एक फॉरेस्ट ऑफिसर हैं और उनकी पत्नी वामिका यानी अपर्णा त्रिवेदी जर्नलिस्ट हैं। आयुष्मान की मां वकील और पिता जज हैं। वहीं सारा अली खान, आयुष्मान की पुरानी दोस्त हैं। उनका नाम फिल्म में चंचल कुमारी हैं और रकुल प्रीत सिंह, नीलोफर खान का रोल प्ले कर रही हैं। यह एक प्योर एंटरटेनर फिल्म हैं, जिसे आपको किसी मैसेज के नजरिए से नहीं देखना है। आप इसे फैमिली के साथ एज्वॉय कर सकते हैं।

 

'पति पत्नी और वो दो' को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म निराश कर रही है। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि इसे एक बार देखना बनता है। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रही हैं, तो टिकट बुक कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।