Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

'पति पत्नी और वो दो' पर लगे चीटिंग को बढ़ावा देने के इल्जाम, विवादों में फंसी फिल्म तो आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज से पहले ही विवादों में हैं। ट्रेलर के सामने आते ही इस फिल्म पर चीटिंग को सपोर्ट करने के आरोप लग रहे हैं और कहा जाता है कि इसकी कहानी शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा देती है। अब आयुष्मान ने इन आरोपों पर सफाई दी है और फिल्म में अपने कैरेक्टर प्रजापति पांडे को 'ग्रीन फ्लैग' बताया है।
Updated:- 2026-05-04, 13:36 IST
image

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज से पहले ही विवादों में हैं। कुछ वक्त पहले इसका ट्रेलर रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर ये सवालों के घेरे में आ गया। यूजर्स ने आरोप लगाया कि इसकी कहानी शादी में धोखाधड़ी को बढ़ावा दे रही है और चीटिंग को ग्लोरीफाई कर रही है। असल में इस फिल्म में आयुष्मान वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रजापति पांडे बने हैं, जो अपनी पत्नी के साथ दो और लड़कियों से इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही फिल्म पर कई इल्जाम लग रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये फिल्म ऑडियंस को गलत मैसेज दे रही है। इन आरोपों पर आयुष्मान खुराना ने चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष रखा है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

धोखाधड़ी को बढ़ावा नहीं देती हमारी फिल्म

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी फिल्म किसी भी तरह चीटिंग या रिश्तों में बेवफाई को बढ़ावा नहीं दे रही है, बल्कि ये साफ-सुथरी फैमिली कॉमेडी मूवी है। ये एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे सब साथ में एज्वॉय कर रहे हैं। आयुष्मान ने कहा, "ये फिल्म चार किरदारों के बीच क्या चल रहा है...किस तरह की उलझन है...ये उसके बारे में है। मुझे लगता है कि मेरा किरदार यानी प्रजापति पांडे पूरी तरह से ग्रीन फ्लैग है और उसका मॉरल कंपास पूरी तरह सही है, ये सिर्फ कॉमेडी ऑफ एरर्स है और प्रजापति का किसी के साथ कोई अफेयर नहीं है।"

रकुल प्रीत सिंह ने कही यह बात

रकुल प्रीत सिंह ने भी फिल्म को प्योर कॉमेडी बताया और कहा कि इसे सिर्फ मनोरंजन के तौर पर देखा जाना चाहिए और इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जो चीटिंग को बढ़ावा दे या जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। इस फिल्म की कहानी सिर्फ गलतफहमियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है और इसमें सिर्फ ऐसी सिचुएशन हैं, जो इसे मजेदार बना रही हैं।

यह भी पढ़ें- May Box Office Release: 'चांद मेरा दिल' से लेकर 'पति पत्नी और वो दो' तक, मई में सिनेमाघरों में उतरेंगी ये बड़ी फिल्में

कब रिलीज होगी 'पति पत्नी और वो दो'?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में उतरेगी। यह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। फिल्म के फर्स्ट पार्ट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थीं।

 

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Wo Do Teaser Out: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ आउट, ये दो एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर; जानें कब होगी रिलीज

'पति पत्नी और वो दो' फिलहाल रिलीज से पहले ही विवादों में हैं। ऐसे में देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।