Chand Mera Dil Trailer: अनन्या और लक्ष्य की इंटेस लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज, क्या पूरी होगी आरव-चांदनी की मोहब्बत?

जब भी परदे पर प्रेम कहानियों को उतारने का जिक्र होता है, तो यश चोपड़ा और करण जौहर की फिल्मों का नाम जरूर आता है। करण जौहर एक बार फिर फिल्मी परदे पर एक नई जोड़ी के साथ रोमांस की एक फ्रेश लहर लेकर आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और अप्रैल में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें इंटिमेट सीन्स की भरमार थी और अब मेकर्स की तरह से 3 मिनट का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस न्यू एज लव स्टोरी के ट्रेलर में इश्क, इंटेस केमिस्ट्री, ड्रामा और दिल टूटने का दर्द नजर आ रहा है। ट्रेलर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग इस फ्रेश पेयर को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। चलिए आप भी इस ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।
'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर हुआ रिलीज
View this post on Instagram
'एक लव स्टोरी, जो न तो परफेक्ट है, न ही प्लान की हुई है, बस थोड़ी सी असली है।' मेकर्स की तरफ से 'चांद मेरा दिल' के ट्रेलर को इसी नोट के साथ रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में प्यार है, तो ट्रेजडी भी है, रोमांस है तो दर्द भी है और यह कहानी काफी इंटेस लग रही है। ट्रेलर न केवल आपको इश्क के खूबसूरत एहसास से रूबरू करवाएगा, बल्कि कई ऐसे प्वॉइंट्स भी आएंगे जब आप इमोशनल हो जाएंगे। इसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ट्रेलर में अनन्या और लक्ष्य के बीच काफी इंटेस केमिस्ट्री नजर आ रही है और इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' और 'किल' फेम लक्ष्य यहां भी दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं और अनन्या भी एक्टिंग के मामले में पहले से काफी बेहतर नजर आ रही हैं।
क्या पूरी होगी आरव और चांदनी की मोहब्बत?
View this post on Instagram
'चांद मेरा दिल' के डायलॉग्स भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे, चांदनी और लक्ष्य, आरव के रोल में नजर आ रहे हैं। यह बेशक एक न्यू एज लव स्टोरी है, लेकिन प्यार में धड़कते दो दिलों की काफी रूमानी कहानी है। ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग्स हैं, जिन्हें आप पॉज करके दोबारा सुनना चाहेंगे। ट्रेलर में एक डायलॉग है, जहां आरव, चांदनी से कहता है, 'लेजेंडरी लव स्टोरीज की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है।' इसके बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या आरव और चांदनी की प्रेम कहानी अधूरी रह जाएगी? बता दें कि इंटरनेट पर कई यूजर्स इस फिल्म की तुलना 'सैयारा' से भी कर रहे हैं। यूं भी करण जौहर की लव स्टोरीज को हमेशा फैंस का प्यार मिलता है, पहले भी धर्मा प्रोडक्शन कई शानदार लव स्टोरीज दे चुका है, ऐसे में इस फिल्म का भी सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के गाने भी ऑडियंस के दिल में जगह बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 'पति पत्नी और वो दो' पर लगे चीटिंग को बढ़ावा देने के इल्जाम, विवादों में फंसी फिल्म तो आयुष्मान खुराना ने दी सफाई
'चांद मेरा दिल' के टीजर और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।