Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:14 AM IST

Pataal Lok 2 Release Date: 'पाताल लोक सीजन 2' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानिए कब और कैसे देख सकेंगे आप

Paatal Lok 2 Release Date: फेमस सीरिज 'पाताल लोक सीजन 2' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आइए जानें पाताल लोक 2 कब और कहां रिलीज होने वाली है? जानिए यहां सारी डिटेल्स...
Updated:- 2024-12-23, 15:45 IST
Paatal Lok 2 Release Date Out

Paatal Lok 2 Release Date Out: इंडिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'पाताल लोक' के सीजन 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार अब खत्म कर दिया है। जयदीप अहलावत की तस्वीर के साथ 'पाताल लोक सीजन 2' का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।

इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। बता दें कि अविनाश अरुण धवरे के डायरेक्शन में बनी ये वेब सीरिज क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन और यूनोइया फिल्म्स एलएलपी के सहयोग से बनी है। सुदीप शर्मा ने इसेका क्रिएशन और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। 

यह भी देखें- Netflix पर बेस्ट रोमांटिक मूवी की लिस्ट में आती हैं ये फिल्में, पार्टनर के साथ वीकेंड पर देख सकते हैं आ

पाताल लोक 2 कहां और कब देख सकते हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

Pataal Lok 2 में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह और गुल पनाग जैसे कई नामी कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि सीरीज 'पाताल लोग 2' 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसका प्रीमियम 240 से ज्यादा देशों में होने वाला है। इस  क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज का फैंस काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। रिलीज डेट अनाउंस होने के साथ ही अब ये इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। 

'पाताल लोक सीजन 1' की कहानी

साल 2020 में कोविड के टाइम पर 'पाताल लोक सीजन 1' रिलीज हुआ था। इसकी कहानी इतनी दमदार थी कि इसने सभी को अपना दीवाना बना लिया था। इसकी स्टोरी लाइन से सभी को झंकझोर कर रख दिया था। बता दें कि ये सीरिज तरुण तेजपाल की किताब 'द स्टोरी ऑफ माई असासन्स' पर बेस्ड है। अब सीजन 2 में मेकर्स क्या नया लेकर आने वाले हैं, ये देखने वाली बात होगी। 

दमदार है पाताल लोक सीजन 2 का टीजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

हाल ही में पाताल लोक सीजन 2 का दमदार टीजर लॉन्च किया गया था। सस्पेंस से भरे इस टीजर में जयदीप खून से लथपथ नजर आ रहे थे। क्लिप में जयदीप गुंडो से लड़ते दिखे। वहीं, एक शॉर्ट में उनके हाथों पर XV.XII.XCVII यानी (दिसंबर 15, 1997) लिखा हुआ दिखाई देता है।

इससे एक सस्पेंस पैदा हो रहा है। सीजन 2 की कहानी भी हाथीराम और इमरान अंसारी के ईद-गिर्द ही घूमने वाली है। एक बार फिर से कहानी में एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश होगा। सीरिज में तिलोत्तमा शोम और अनुराग अरोड़ा जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। 

यह भी देखें- पातालकोट की रहस्‍यमयी दुनिया के बारे में जानें, रामायण काल से जुड़ा है इसका इतिहास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।