herzindagi
biggest movies releasing in 2025 deva sikandar war 2 delhi files salman khan hrithik roshan kiara advani film

Year Beginner: देवा से लेकर सिकंदर तक साल 2025 में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, दर्शकों कर रहे हैं इंतजार

Upcoming Movies 2025: आने वाले साल के लिए फिल्मी दुनिया ने कमर कस ली है। साल 2025 का रिलीज कैलेंडर अभी से हाउसफुल हो चुका है। आने वाले साल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आज हम आपको बताएंगे साल 2025 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में। आइए जानें 2025 में कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 17:43 IST

Upcoming Movies 2025: साल 2024 फिल्मों के लिहाज से कुछ खास साबित नहीं हुआ। इस साल कई फिल्में फ्लॉप रहीं और गिनी-चुनी फिल्मों ने ही अच्छी कमाई की। इस साल केवल सात फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाईं। ये साल श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। 'स्त्री 2' ने 627 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, आने वाले साल के लिए फिल्मी दुनिया ने कमर कस ली है।

साल 2025 का रिलीज कैलेंडर अभी से हाउसफुल हो चुका है। आने वाले साल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आज हम आपको बताएंगे साल 2025 में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में। आइए जानें 2025 में कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं?

यह भी देखें- Comedy Movies: वीकेंड पर फैमिली संग OTT पर जरूर देखें ये जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

गेम चेंजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

साल 2024 में साउथ फिल्मों को खूब प्यार मिला। 2025 में साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी धमाकेदार फिल्म 'गेम चेंजर' के साथ साल की शुरुआत को खास बनाने वाले हैं। ये आने वाले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। दर्शकों को 'गेम चेंजर' से काफी उम्मीदें हैं। ये फिल्म शंकर शनमुगम के डायरेक्शन और दिल राजू के प्रोडक्श में तैयार हुई है। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।  

वॉर 2 (War 2)

War 2

आने वाला साल काफी एक्साइटमेंट भरा होने वाला है। मूवी लवर्स को फिल्म वॉर का पार्ट 2 देखने को मिलेगा। जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन, शबीर आहलुवालिया, जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म 14 अगस्त 2025 तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वॉर 2 आने वाले साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। 

छावा

साल 2025 रश्मिका मंदाना के लिए और भी बेहतरीन साबित होने वाला है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' भी 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में रश्मिका विक्की कौशल के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो सकती है। 

यह विडियो भी देखें

More For You

देवा

शाहिद कपूर 2025 में फिल्म देवा में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अपने रफ-टफ लुक से शाहिद सभी का दिल जीतने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है। वहीं, फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। 

हाउसफुल 5

हाउसफुल की अब तक सभी सीरिज को फैंस का बहुत प्यार मिला है। इसी प्यार को देखते हुए साल 2025 में इसका पार्ट 5 यानी हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है। एक बार फिर से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। 

सिकंदर

sikandar

आने वाले साल में सलमान खान अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा देने वाले हैं। सलमान की फिल्म सिकंदर 2025 में ईद पर रिलीज होने वाली है। ये 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के साथ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

लाहौर 1947

फिल्म लाहौर 1947 आने वाले साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। सनी देओल की इस मूवी से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट अब तक कंफर्म नहीं की गई है। हालांकि फिल्म साल 2025 में ही रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। 

स्काई फोर्स

अक्षय कुमार और निमरत कौर स्टारर फिल्म स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्शन की कमान संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर ने संभाली है। इस फिल्म को अमर कौशिक, दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने मिलकर तैयार किया है। 

अल्फा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट और शरवरी लीड साल 2025 में साथ में फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म अल्फा की रिलीज डेट  25 दिसंबर 2025 बताई जा रही है। हालांकि, ये कंफर्ट डेट नहीं है। यह अनुमानित डेट है। फिल्म अल्फा YRF SPY Universe के तहत तैयार की जा रही है। 

यह भी देखें- Despatch से Bandish Bandits 2 तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये नई सीरीज और मूवी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb/instagram


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।