Fri Sep 18, 2026 | Updated 02:26 PM IST

Vibe Review: कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म दमदार या बेकार, जानें फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने क्या कहा?

करीना कपूर की 'दायरा' के साथ आज कुणाल खेमू की 'वाइब' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कुणाल खेमू-प्रीति जिंटा की यह फिल्म स्पाई मूवीज पर तंज है। चलिए आपको बताते हैं कि यह फिल्म ऑडियंस को कैसी लगी?
Updated:- 2026-09-18, 12:31 IST
vibe movie x review kunal kemmu comedy film audience reaction first day first show

बॉक्स ऑफिस पर आज एक बड़ा क्लैश देखने को मिला है। करीना कपूर की 'दायरा' के साथ आज कुणाल खेमू की 'वाइब' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पिछले कुछ वक्त से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी स्पाई-थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं। कुणाल खेमू की यह फिल्म उन फिल्मों पर तंज है और उसी चीज को एक कॉमिक अंदाज में पेश कर रही है। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे स्टार्स हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था और अब जब फिल्म थियेटर्स में आ चुकी है, तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म को देखकर दर्शक क्या कह रहे हैं?

लाजवाब है कुणाल खेमू की एक्टिंग

फिल्म देखने वाली ऑडियंस का कहना है कि 'वाइब' फिल्म में कुणाल खेमू की एक्टिंग जबरदस्त है। यह एक मजेदार स्क्रीनप्ले है। इसका सेकेंड हाफ बोरिंग हैं और स्क्रीनप्ले सुस्त है। हालांकि, फिल्म के डायलॉग्स और स्टार्स की एक्टिंग दमदार है। अगर आप कुणाल खेमू और उनकी कॉमिक टाइमिंग के फैन हैं, तो आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।

आपको लाफ्टर राइड पर ले जाएगी 'वाइब'

कुणाल खेमू की यह फिल्म आपको लाफ्टर राइड पर ले जाएगी। फिल्म में बेशक कुछ खामिया हैं, लेकिन यह आपको एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस फिल्म के साथ बेशक आपकी वाइब मैच होगी और आपको फिल्म पसंद आएगी। 

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म में फिर दिखा इश्क का दर्द, क्या दिल छू पाई कहानी?

कमजोर स्क्रीनप्ले में उलझी फिल्म 'वाइब'

कुणाल खेमू की यह फिल्म स्क्रीनप्ले में कमजोर पड़ती दिखती है। फिल्म की कहानी लंबी है और स्क्रीनप्ले उलझा हुआ है और इस वजह से यह फिल्म आपको बोर कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये 5 Tweets

साल की बेस्ट कॉमेडी फिल्म है 'वाइब'

फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि यह फिल्म इस साल की बेस्ट कॉमेडी फिल्म है। कुणाल खेमू ने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों में कमाल किया है।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।