Fri Sep 18, 2026 | Updated 01:40 PM IST

Daayra X Review: करीना-पृथ्वीराज की फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक? टिकट बुक करने से पहले पढ़ें ये 5 Tweets

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में करीना कपूर DCP Ajooni Kohli की भूमिका निभा रही हैं। मेघना गुलजार की यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म कैसी है, चलिए आपको बताते हैं।
Updated:- 2026-09-18, 11:14 IST
Daayra X audience reaction,

मेघना गुलजार की मच अवेटेड फिल्म 'दायरा' आज (18 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज था और फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म है, जिसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। दोनों सीनियर पुलिस अधिकारियों के रोल में हैं, लेकिन एक केस को लेकर दोनों की राय और उसे सुलझाने का तरीका बिल्कुल अलग है। इसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित क्राइम स्टोरी बताया जा रहा है। मेघना गुलजार 'राजी' और 'तलवार' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। ऐसे में ऑडियंस को पूरी उम्मीद थी कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी और अपने जबरदस्त थ्रिलर से ऑडियंस को एंटरटेन करेगी। चलिए आपको बताते हैं कि क्या यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है और इसे देखकर लोग सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं?

सवालों के जवाब देने में उलझी फिल्म 'दायरा'

करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' को सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शंस मिल रहे हैं। फिल्म देखने के बाद कुछ मूवी क्रिटिक्स और ऑडियंस ने कहा है कि फिल्म का प्लॉट अच्छा है और यह बहुत जरूरी सवालों को उठाती है, लेकिन आखिर में इन सवालों के जवाब देने में खुद की उलझ जाती है और दर्शकों को भी कंफ्यूज कर देती है।

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग है जबरदस्त 

फिल्म देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में एक बहुत जरूरी मुद्दे को उठाया गया है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है और यह आपको आखिर तक बांधे रखती है। इस फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स ने दमकार रोल किया है। 

आखिरी सीन तक बांधे रखती है कहानी

मेघना गुलजार के डायरेक्शन की खासियत है कि आप आखिरी सीन तक उनकी फिल्म से जुड़े रहते हैं। इस कहानी में भी कुछ ऐसा ही है। इस फिल्म को ज्यादातर यूजर्स साल 2019 तेलंगाना वेटनरी डॉक्टर रेप-मर्डर और एनकाउंटर केस से प्रेरित बता रहे हैं। केस को देखने का नजरिया करीना और पृथ्वीराज दोनों का बिल्कुल अलग है और यही इस कहानी की खासियत है।

यह भी पढ़ें- Daayra का ट्रेलर हुआ आउट, DCP Ajooni Kohli बनीं करीना कपूर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है 'दायरा'

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन और करीना व पृथ्वीराज जैसे दमदार एक्टर्स की मौजूदगी के चलते फिल्म से काफी उम्मीदे थीं, लेकिन फिल्म की कहानी बिल्कुल डल है। फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत कमजोर है।

सोचने पर मजबूर कर देगी कहानी

इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म आप पर गहरी छाप छोड़ती है और आपको सोचने पर मजबूर कर देती है। फिल्म की स्टोरीटेलिंग और दोनों लीड्स की एक्टिंग जबरदस्त है।


यह भी पढ़ें- करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर की फिल्म का नाम लेकर बॉलीवुड पर कसा तंज, बोलीं 'एनिमल' चल गई तो सब...

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।