Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

फिल्म Kaho Naa Pyaar Hai के 25 साल पूरे, Hrithik Roshan ने शेयर की पुराने नोट्स पर लिखी अपने दिल की बातें

Kaho Naa Pyaar Hai Completes 25 Years:  फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 14 जनवरी 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर पुराने दिनों को याद करते हुए एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने कुछ हैंड रिटन नोट्स शेयर किए हैं। आइए देखें...
Updated:- 2025-01-15, 18:38 IST
movie kaho naa pyaar hai completed 25 years of release hrithik roshan shared handwritten notes on social media

Kaho Naa Pyaar Hai Completes 25 Years: आज से 25 साल पहले ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसी दिन उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 14 जनवरी 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के जरिए अमीषा पटेल ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म से अमीषा और ऋतिक दोनों को ही स्टारडम मिला था। दोनों के लिए ही उनकी डेब्यू फिल्म गेम चेंजर साबित हुई थी। फिल्म के पुराने दिनों को याद करते हुए एक्टर ने अपने कुछ हैंड रिटन नोट्स शेयर किए हैं। 

यह भी देखें- 'ये जवानी है दीवानी' से लेकर 'कहो न प्यार है', समेत ये बॉलीवुड फिल्में सालों बाद हुई थियेटर्स में Re-Release, जानें वजह

25 साल पहले ऋतिक रोशन ने खुद को ऐसे किया तैयार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

अपनी पहली फिल्म के 25 साल पूरे होने पर एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ हैंड रिटन नोट्स की फोटो शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने बदलते दौर के बारे में बताया है। साथ हीउन्होंने फोटोज के साथ एक बड़ा-सा मैसेज कैप्शन में शेयर किया। 

बदल गया है वक्त

कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "27 साल पहले के मेरे नोट्स, अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है के लिए एक एक्टर के तौर पर मैं तैयारी कर रहा हूं। मुझे याद है, मैं कितना घबराया हुआ था। मैं अभी भी फिल्म शुरू कर रहा हूं। मुझे इन्हें शेयर करने में शर्मिंदगी होगी, लेकिन इंडस्ट्री में 25 साल रहने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसे संभाल सकता हूं। तब से अब तक, क्या बदला है? मैं इन पन्नों को देखता हूं और महसूस करता हूं-बिल्कुल कुछ नहीं। अच्छी बात है? बुरी चीज? यह ऐसा ही है। बस सब बाकी प्रोसेस है।" 

ऋतिक ने किया आभार व्यक्त

Hrithik expressed gratitude

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने एक्सपीरियंस के बारे में एक्टर आगे लिखते हैं, "आभारी होने के लिए इतना कुछ है। इसके लिए आभारी होना बहुत जरूरी है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। कहो ना प्यार है की यह 25वीं सालगिरह है। और एकमात्र चीज जिसका मैं जश्न मनाना चाहता हूं, वह है मेरी रफ बुक में लिखी ये बातें। एकमात्र चीज जिससे मैं राहत महसूस कर रहा हूं, वह है लचीलेपन का प्रमाण। पहले पन्ने के नीचे ‘एक दिन’ लिखा है, ऐसा कोई दिन नहीं हुआ, कभी नहीं आया या हो सकता है कि ऐसा हुआ हो, लेकिन मैं चूक गया, क्योंकि मैं तैयारी में था। #25yearsofkahonapyaarhai"

यह भी देखें- क्या ऋतिक रोशन ने तलाक के बाद एक्स वाइफ को दिए थे 400 करोड़? जानें सच

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।