Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

Kurukshetra OTT Release:  ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार 'कुरुक्षेत्र', इस दिन और इस प्लेटफॉर्म पर होगा धर्म और अधर्म का महासंग्राम, जानें पूरी डिटेल

इन दिनों अधिकतर महिलाओं को ग्रन्थ से जुड़ी फिल्में काफी पसंद आ रही है। अगर आपको भी ऐसी मूवी देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आप धर्म और अधर्म के महासंग्राम को देख सकती हैं। आईए जानते हैं 'कुरुक्षेत्र' सीरीज के बारे में।
Updated:- 2025-09-11, 13:02 IST
image

रामायण, महाभारत के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। वही अब नौ जवानों के बीच महाभारत, रामायण और ग्रंथों से जुड़ी फिल्में भी काफी पसंद की जा रही है। अगर आपको भी ऐसी मूवी देखना पसंद है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आप धर्म और अधर्म के महासंग्राम को देख सकती हैं। आईए जानते हैं 'कुरुक्षेत्र' सीरीज के बारे में।

'कुरुक्षेत्र' सीरीज

हाल ही में मेथेलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म महाअवतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। ठीक इसी के बाद अब ओटीटी पर 'कुरुक्षेत्र' सीरीज भी रिलीज होने वाली है। कुरुक्षेत्र केवल एक एनीमेशन सीरीज नहीं है, बल्कि यह महाभारत के कई किरदारों और उनके संघर्षों को गहराई से दर्शाने का काम करती है।

2 (25)

सीरीज दो भागों में होगी रिलीज

कुरुक्षेत्र सीरीज का निर्माण अनु सिक्का ने किया है। वहीं उजान गांगुली इसके लेखक और निर्देशक हैं। इसमें महाकवि और गीतकार गुलजार अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लेंगे। जानकारी के मुताबिक यह सीरीज दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें कुल 18 एपिसोड होंगे। हर एक एपिसोड में एक योद्धा के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे ऑडियंस महाभारत के इस युद्ध को सही ढंग से समझ सकेगी।

यह भी पढ़ें:   September OTT Release 2025: 'सैयारा' से लेकर 'इंस्पेक्टर झेंडे' तक! सितंबर में ओटीटी पर होगा डबल धमाका, जानें इस महीने की रिलीज होने वाली मूवीज और सीरीज की पूरी लिस्ट

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

जो लोग एनीमेटेड मूवी में काफी रुचि रखते हैं उनके लिए यह सीरीज एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। बता दे कि यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 अक्टूबर 2025 को स्ट्रीम होगी। जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। यह सीरीज परिवार वालों के साथ बैठकर देखने लायक है। इसे आप किसी भी वीकेंड पर फैमिली वालों के साथ बैठकर देख सकती हैं।

1 (25)

इससे पहले भी पर्दे पर दिखीं हैं ये मूवी

युद्ध और धर्म से जुड़ी कुरुक्षेत्र सीरीज से पहले भी ऐसी कई मूवी और सीरीज आई है, जिनमें धर्म और अधर्म के युद्ध को दर्शाया गया है। इससे पहले रामायण, महाभारत और जय हनुमान नामक सीरीज और फिल्म भी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। 

यह भी पढ़ें:   हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।